BR2

कई बार टाले जाने के बाद आखिरकार अब शाहरुख खान के प्रशंसक अपने सुपरस्टार की बहुप्रतिक्षित फ़िल्म रईस देख पाएंगे । रईस के साथ दर्शकों को एक और सरप्राइज मिलेगा जिसका इंतजार वे करीब एक साल से कर रहे थे । करोड़ों लोगों के सवाल 'कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा ' का जवाब देने आ रही आगामी फ़िल्म 'बाहुबली : द कन्क्लूज़न' का टीजर प्रोमो रईस की रिलीज के साथ जारी किया जाएगा ।

साल 2015 में आई 'बाहुबली : द बिगिनिंग' को रिकॉर्ड तोड़ सफ़लता मिली । यह कहा जा रहा है कि इस फ़िल्म का सीक्वल फ़िल्म 'बाहुबली : द कन्क्लूज़न' का टीजर 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली शाहरुख खान की फ़िल्म रईस के साथ जोड़ा जाएगा । असल में पहले ये 23 या 24 जनवरी को रिलीज किया जाना था लेकिन फ़िर बाद में इसे रईस के साथ जोड़ दिया गया ।

करोड़ो लोगों के सवाल का जवाब मिलेगा 'बाहुबली : द कन्क्लूज़न' में जिसका लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे । इसलिए इसके मेकर्स ने इसकी एल झलक शाहरुख खान अभिनीत फ़िल्म रईस में दिखाने का फ़ैसला किया । हमने सुना है कि लोकप्रिय बॉलीवुड वितरक अनिल थडानी दोनों ही फिल्मों का वितरण कर रही है और जाहिरतौर पर यह एक सौदा है 'बाहुबली : द कन्क्लूज़न' को बेचने का कि जिसने रईस को लिया है, उनके लिए ।

'बाहुबली : द कन्क्लूज़न' अप्रैल 2017 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी । फ़िल्म के मेकर्स ने फ़िल्म से जुड़ी कोई भी जानकारी गुप्त रखने का फ़ैसला किया है । हालांकि रिलीज हुए फ़िल्म के दो पोस्टर्स और एक वीडियो टीजर में भी फ़िल्म के प्लॉट के बारें में कोई खुलासा नहीं हो पाया । इस फ़िल्म में बाहुबली फ़िल्म की स्टार कास्ट ही नजर आएगी जिसमें शामिल हैं प्रभास, राणा दग्गुबाती,

अनुष्का शेट्टी, तमन्ना भाटिया और रामया कृष्णन, जो संबंधित भूमिकाएं करते हुए नजर आएंगे ।