चाहे वो अंधाधुन हो या बधाई हो, फ़िल्म हो, आयुष्मान खुराना इस साल अपनी अपरांपरागत फ़िल्मों की पसंद के कारण बॉक्सऑफ़िस के सरताज बन गए है । और अब यदि हालिया खबरों की मानें तो, एक बार फ़िर आयुष्मान खुराना एक हल्की-फ़ुल्की फ़िल्म में नजर आने वाले है । कहा जा रहा है कि, अमोल पालेकर की कल्ट क्लासिक फ़िल्म छोटी सी बात का रीमेक बनाया जा रहा है, जिसके के लिए आयुष्मान खुराना को चुना गया है ।

आयुष्मान खुराना निभाएंगे अमोल पालेकर का रोल
हालिया खबरों में कहा जा रहा है कि आयुष्मान छोटी सी बात के रीमेक में अमोल पालेकर का रोल अदा करते हुए नजर आएंगे । हालांकि फ़िल्म से जुड़ी डिटेल अभी सामने नहीं आई है और न ही आयुष्मान ने अभी ये फ़िल्म साइन की है । क्योंकि इस बारें में अभी सभी जानकारी गुप्त रखी गई है ।
बसु चटर्जी द्दारा निर्देर्शित कल्ट क्लासिक फ़िल्म छोटी सी बात, के मजेदार रोमांटिक फ़िल्म है । खबर है कि, जुनो चोपड़ा इसके रिमेक को बनाएंगे । और आयुष्मान के फ़ैंस उन्हें इस रोल को निभाते हुए देखना चाहते है ।
यह भी पढ़ें : अंधाधुन ने आयुष्मान खुराना की प्रतिभा में जोड़ा एक और सितारा !
गौरतलब है कि, आयुष्मान की हालिया रिलीज फ़िल्म बधाई हो ने बॉक्सऑफ़िस पर काफ़ी अच्छा प्रदर्शन किया । और अब आयुष्मान जल्द ही एकता कपूर की फ़िल्म में नजर आने वाले है । कहा जा रहा है कि इस फ़िल्म में आयुष्मान एक यूनिक टेलेंट के साथ कॉल सेंटर एम्प्लॉइई के किरदार में नजर आएंगे । वह इसमें महिला की आवाज में पुरुष क्लाइंट से बातें करते हुए नजर आएंगे । इसके अलावा फ़िल्म के बारें में अभी तक ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है ।
















