अरमान कोहली और उनकी गर्लफ़्रेंड नीरू रंधावा के बीच के झगड़ें ने अब एक भयानक रूप ले लिया है । अभी दो दिन पहले नीरू रंधावा ने अरमान कोहली के खिलाफ़ मुंबई के सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी । अपनी शिकायत में नीरू ने कहा कि, अरमान ने बेल्ट से उनकी पिटाई की और उनका सिर दीवार पर पटका । और उनके बाल खींचकर उन्हें काफ़ी दूर तक बुरी तरह से घसीटा । इस पिटाई में वह बुरी तरह घायल हो गई और अभी उनका इलाज मुंबई के हॉस्पिटल में चल रहा है । बता दें कि, पिछले तीन सालों से नीरू अरमान कोहली के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी ।

पुलिस से भागते फ़िर रहे हैं अरमान कोहली
और अब इस बारें में लेटेस्ट खबर ये आ रही है कि, अपनी गर्लफ़्रेंड के साथ मार-पिटाई करने के बाद अरमान पुलिस से छुपते फ़िर रहे है । उनके पिता राज कुमार कोहली को भी अपने बेटे के बारें में कुछ नहीं पता है । पुलिस पूछताछ के लिए अरमान को ढूंढ रही है और उनका फ़ोन स्विचऑफ़ आ रहा है । पुलिस उन्हें उनके घर और उनके परिवार के घर भी ढूंढ रही है ।
नीरू के अनुसार, अरमान ने उन्हें बुरी तरह से पीटने के बाद उनसे वापस घर चलने की भीख मांगने लगे । नीरू ने अरमान के बारें में खुलासा किया कि, अरमान को नशे और सेक्स की लत है । अगर उसको ये दो चीजें नहीं मिलती हैं तो वो वहशी की तरह हरकतें करने लगता है । वह पिछले तीन सालों में सिर्फ मार और बेइज्जती सह रही है । नीरू ने आगे कहा कि, 'मैं इन सब बातों से परेशान होकर दुबई चली गई थी तो वो वहां भी आ गया और मुझे लेकर वापस आ गया । लेकिन अब अरमान की प्रताड़ना से तंग आ चुकी हूं । इससे ज्यादा मुझमें ये सब सहने की हिम्मत नहीं है ।'
बता दें कि बिग बॉस में अरमान के काजोल की बहन तनिषा मुखर्जी के साथ लिंक-अप की खबरों ने खूब जोर पकड़ा था । अरमान ने इससे पहले भी अपनी कई पूर्व गर्लफ़्रेंड्स के साथ मारपीट कर चुके है ।
यह भी पढ़ें : SHOCKING! अरमान कोहली ने अपनी गर्लफ़्रेंड नीरू रंधावा के साथ की इतनी वहशी हरकत कि रूह कांप जाएगी
फ़िल्मों की बात करें तो अरमान जानी दुश्मन ; एक अनोखी कहानी, फ़िल्म में इच्छाधारी नाग के रूप में और साल 2003 में आई फ़िल्म एलोसी ; करगिल में नजर आ चुके है । अरमान की पिछली फ़िल्म प्रेम रतन धन पायो थी ।
















