‘ना ये भौंकते हैं, ना गुर्राते हैं…बस काटते हैं’ के साथ अर्जुन कपूर ने नसीरुद्दीन शाह और तब्बू के साथ बीते साल अगस्त में अपनी केपर-थ्रिलर फ़िल्म कुत्ते अनाउंस की थी और तब से ही ये फ़िल्म उत्सुकता बढ़ा रही है । और अब फ़िल्म को अपनी रिलीज़ डेट भी मिल गई है । लव फिल्म्स और विशाल भारद्वाज फिल्म्स द्वारा निर्मित और टी-सीरीज द्वारा प्रस्तुत कुत्ते अब 13 जनवरी 2023 को रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है ।

अर्जुन कपूर स्टारर कुत्ते
नए साल की शुरुआत, रोमांच और मनोरंजन की एक जबरदस्त डोज के साथ, अर्जुन कपूर, तब्बू, नसीरुद्दीन शाह, कोंकणा सेन शर्मा, कुमुद मिश्रा, राधिका मदान और शार्दुल भारद्वाज सहित एक प्रतिभाशाली कलाकारों की टुकड़ी अभिनीत कुत्ते एक केपर-थ्रिलर और विशाल भारद्वाज के बेटे आसमान भारद्वाज के निर्देशन में पहली फिल्म है ।
आकाश और विशाल भारद्वाज द्वारा लिखित, डार्क-कॉमेडी जिसमें प्रतिभा का सागर है, ने अपने पोस्टर लॉन्च से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया है ।
फिल्म का संगीत विशाल भारद्वाज ने दिया है, जबकि उनके सहयोगी गुलजार ने गीत लिखे हैं ।
Usher in the New Year with Kuttey. Releases in cinemas- 13 Jan '23. @arjunk26 #Tabu #NaseeruddinShah @konkonas #KumudMishra #RadhikaMadan #ShardulBhardwaj @aasmaanbhardwaj #BhushanKumar @luv_ranjan @VishalBhardwaj @gargankur @rekha_bhardwaj @officialvbfilms @TSeries #ShivChanana
— Luv Films (@LuvFilms) November 7, 2022
कुत्ते को आकाश भारद्वाज द्वारा निर्देशित किया गया हैं, गुलशन कुमार और भूषण कुमार की टी-सीरीज़ द्वारा प्रस्तुत किया गया है और लव रंजन, विशाल भारद्वाज, अंकुर गर्ग और रेखा भारद्वाज द्वारा निर्मित हैं ।
















