NCP लीडर और पूर्व महाराष्ट्र मिनिस्टर बाबा सिद्दीकी की सरेआम हत्या के बाद से बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की सुरक्षा भी बहुत बढ़ा दी गई है । 12 अक्टूबर को बाबा सिद्दीकी की उनके बेटे जीशान सिद्दीकी के ऑफिस के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी । इस हमले की जिम्मेदारी कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी जो कई बार सलमान खान को मारने की धमकी दे चुका है । इसके बाद से पुलिस ने सलमान की सिक्योरिटी बढ़ा दी है । बाबा सिद्दीकी की मर्डर के बाद से सलमान खान का पूरा खान परिवार दहशत में हैं । और इसका खुलासा सलमान के छोटे भाई अरबाज खान ने किया है और बताया है कि फैमिली में टेंशन का माहौल है । वहीं खबर आ रही है कि, मुंबई पुलिस ने सलमान की हत्या की साजिश रचने के मामले में हाल ही में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है ।

बाबा सिद्दीकी की मर्डर के बाद से सलमान खान का परिवार दहशत में
बुधवार को एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी को पानीपत, हरियाणा से अरेस्ट किया गया है और उसका नाम सुक्खा है । उसे नवी मुंबई लाया गया है और गुरुवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा ।
बाबा सिद्दीकी की मौत की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली और साथ में ये धमकी दी कि इसका ये हाल किया है तो सलमान खान का क्या होगा । इस धमकी के बाद सलमान की सुरक्षा को बढ़ा दिया है । लेकिन सलमान का पूरा परिवार उनकी सुरक्षा को लेकर घबराया हुआ है । अरबाज खान ने जूम को दिए इंटरव्यू में बताया कि वह और पूरा परिवार सलमान खान को सुरक्षित रखने के लिए क्या कुछ कर रहा है ।
उन्होंने कहा, “हम ठीक हैं । मैं ये तो नहीं कहूंगा कि हम बिल्कुल ठीक हैं, क्योंकि परिवार में अभी बहुत कुछ हो रहा है । हर कोई परेशान और चिंतित है । हम वो करने की कोशिश कर रहे हैं, जो हम सबसे अच्छा कर सकते हैं । सरकार और पुलिस के साथ-साथ हर कोई और हम भी यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि चीजें उसी तरह से हों, जैसी होनी चाहिए और सलमान सुरक्षित रहें । हर कोई अपनी बेस्ट कोशिश कर रहा है ।”
बता दें बाबा सिद्दीकी सलमान खान के बेहद करीबी थे । उनकी हत्या के बाद सुपरस्टार को पहले Y+ कैटेगिरी की सुरक्षा दी गई थी । इसके बाद उनकी सिक्योरिटी में एक और लेयर बढ़ा दी गई । उनके गैलेक्सी अपार्टमेंट और पनवेल वाले फार्म हाउस पर पुलिस फोर्स तैनात है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक़, बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद मुंबई पुलिस ने सलमान खान की सिक्योरिटी को बढ़ा दिया है । एक्टर के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 50 से 60 पुलिसवाले तैनात किए गए हैं, साथ ही उनकी बिल्डिंग में एआई सीसीटीवी कैमरा लगाए गए हैं, जो एक ही शख्स के तीन बार कैद होने पर अलर्ट भेजते हैं । 24 घंटे बिल्डिंग और उसके आसपास की जगह पर नजर रखी जा रही है । सलमान खान को Y प्लस सिक्योरिटी दी गई है ।
ग़ौरतलब है कि, लॉरेंस बिश्नोई ने खुली धमकी दी थी कि, सलमान खान ने जो काले हिरण का शिकार किया था, वह उसका बदला लेकर रहेगा । हालांकि, सलमान इसके लिए कोर्ट के आदेशानुसार सजा भुगत चुके हैं ।
















