अभिनेता के रूप में भले ही अरबाज खान को अपने बड़े भाई सलमान खान जितनी लोकप्रियता हासिल नहीं हुई हो लेकिन बतौर फ़िल्ममेकर उनके काम को सभी ने बहुत पसंद किया । साल 2010 में अरबाज खान ने सलमान खान की ब्लॉकबस्टर फ़िल्म दबंग के साथ बतौर प्रोड्यूसर अपनी नई पारी शुरू की । इस फ़िल्म ने बॉक्सऑफ़िस पर सफ़लता के नए-नए झड़े गाड़े और साल की सबसे बड़ी हिट फ़िल्म बनकर उभरी । इस फ़िल्म ने सलमान के स्टारडम को एक नए स्तर पर पहुंचा दिया था ।

दबंग की भारी सफ़लता को देखने के बाद साल 2012 में दबंद 2 आई लेकिन इसे अरबाज खान ने न केवल प्रोड्यूस की बल्कि निर्देशित भी की थी । और यह फ़िल्म भी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी । और उसी के बाद से दर्शकों को इसके तीसरे भाग का बेसब्री से इंतजार होने लगा । और उम्मीद के मुताबिक, उनकी फ़िल्म तेरा इंतजार के ट्रेलर लॉंच के दौरान जब अरबाज खान से उनकी सफ़लतम फ़्रैंचाइजी दबंग की तीसरी किश्त के बारें में पूछा गया तो उनका जवाब सलमान खान के प्रशंसकों को खुश कर देने वाला था । अरबाज ने कहा, "मैंने पहले से ही दबंग 3 की स्क्रिप्ट पर काम करना शुरू कर दिया है और उम्मीद है कि अगले साल के मध्य तक हम शूटिंग शुरू कर देंगे ।"

यदि दबंग 3 वास्तव में अगले साल तक शुरू हो जाती है, तो यह देखना दिलचस्प होगा कि यह कब रिलीज होगी । क्योंकि अभी कुछ दिन पहले ही साल 2019 की ईद तो अतुल अग्निहोत्री की सलमान खान अभिनीत फ़िल्म भारत के लिए बुक हो गई । तो क्या दबंग 3 साल 2019 को दीवाली या क्रिसमस के दौरान रिलीज होगी ? इंतजार करो और देखो ।

दबंग मलाइका अरोड़ा द्दारा अभिनीत अपने आइटम नंबर 'मुन्नी बदनाम हुई" की वजह से काफ़ी बड़ी हिट साबित हुई थी । तो जब एक मीडिया पर्सन ने पूछा की दबंग 3 में क्या उनकी तेरा इंतजार अभिनेत्री सनी लियोन आइटम नंबर का त।दका लगाते हुए नजर आएंगी । तो अरबाज ने कहा,

"क्यों नहीं" । वह कुछ अलग करेंगी । मुन्नी ही क्यों ? जैसे हमने दबंग 2 में करीना कपूर खान के साथ 'फ़ेविकोल' आइटम नंबर किया, इसके लिए भी कुछ अलग लेकर आएंगे ।''