
अक्षय खन्ना और आमिर खान, फ़िल्म दिल चाहता में एक साथ नजर आए थे और तभी से दोनों के बीच एक गहरा नाता है । ये दोनों फ़िल्म के बाद भी एक दूसरे के करीब रहे । हाल ही में, आमिर खान ने अक्षय खन्ना को अपनी फ़िल्म सीक्रेट सुपरस्टार की स्पेशल स्क्रीनिंग के लिए आमंत्रित किया था । और चैटिंग के दौरान आमिर ने अक्षय को बताया था वह इत्तेफ़ाक के ट्रेलर देख बहुत जिज्ञासु हो गए है और अब वह पूरी फ़िल्म देखने के लिए उत्सुक है, सूत्र ने जानकारी दी ।
सूत्र ने आगे बताया कि आमिर खान के अपनी फ़िल्म के लिए इस तरह के विचार सुनकर अक्षय ने मेकर्स को विशेषरूप से आमिर खान के लिए इत्तेफ़ाक की स्पेशल स्क्रीनिंग आयोजित करने के लिए कहा जिसे वो खुद होस्ट करेंगे । और अब उसी का पालन करते हुए हमने सुना है कि अक्षय आमिर के लिए इत्तेफ़ाक की स्पेशल स्क्रीनिंग आयोजित करेंगे ।
फ़िल्म की बात करें तो, इत्तेफ़ाक एक थ्रिलर फ़िल्म है जिसमें अक्षय खन्ना, सिद्धार्थ मल्होत्रा और सोनाक्षी सिन्हा अहम भूमिका में नजर आएंगी । यह फ़िल्म 3 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।
















