साल 2019 की सबसे बड़ी फ़िल्मों में से एक दबंग 3 अब अपनी रिलीज से बस एक दिन ही दूर है ऐसे में फ़ैंस के बीच इस फ़िल्म को लेकर प्रत्याशा चरम पर पहुंच चुकी है । वीकेंड और उस पर क्रिसमस फ़ेस्टिव के दौरान किसी भी फ़िल्म का रिलीज होना फ़िल्म के लिए बहुत बड़ा फ़ायदे का सौदा साबित होता है । इसलिए सलमान खान की दबंग से भी सभी को ऐसी ही उम्मीदें है । फ़ैंस और ट्रेड को भी सलमान खान की दबंग के बॉक्सऑफ़िस पर अच्छा प्रदर्शन करने की पूरी उम्मीद है ।

सलमान खान की फ़िल्म पर विरोध प्रदर्शन का असर
लेकिन अफ़सोस की बात है कि, फ़िल्म को कई सारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है । सबसे पहले तो फ़िल्म के गाने चार्टबस्टर लिस्ट में शामिल होने में नाकाम हुए । इसके अलावा एडवांस बुकिंग ने भी कहीं हद तक तय लक्ष्य को नहीं छुआ है । इन सबसे परे, मेकर्स के लिए जो सबसे बड़ी परेशानी बन रहा है वो है वर्तमान समय में चल रहा सबसे ज्वलंत मुद्दा नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) । इस मुद्दे के विरोध में हो रहे प्रदर्शन भी फ़िल्म के लिए एक बड़ी परेशानी खड़ी कर रहे है ।
नागरिकता संशोधन अधिनियम पर हो रहे प्रदर्शन
लोकसभा में नागरिकता संशोधन अधिनियम, पास होने से देश भर में इसके लिए विरोध प्रदर्शन हो रहा है । हिंसा इतनी बड़ी गई है कि भारत में कई जगहों पर धारा 144 का इस्तेमाल किया गया । ऐसे माहौल में फ़िल्म के लिए थिएटर जाना लोगों के लिए सबसे बड़ा सवाल बनेगा । हमारी बात की पुष्टि की एडवांस सेल्स ने, जो फ़िल्म के लिए निराशाजनक है । ''साहो जैसी फ़िल्म के लिए एक दिन पहले की एडवांस बुकिंग कहीं ज्यादा अच्छी थी । इसलिए हम कल, रिलीज के दिन एडवांस बुकिंग में तेजी की उम्मीद कर रहे है ।'' मल्टीप्लेक्स ऑफ़िसर ने बताया ।
एक हफ़्ते बाद आएगी गुड न्यूज
दबंग 3 के लिए थोड़ी भी देर की उम्मीद नहीं की जा सकती है। अगले शुक्रवार 28 दिसंबर को गुड न्यूवेज़ की रिलीज़ के कारण ऐसा करने का जोखिम नहीं उठाया जा सकता। अक्षय कुमार, करीना कपूर खान, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी अभिनीत, यह एक ऐसी फिल्म है जिसने ए और बी केंद्रों में कहीं अधिक उत्साह पैदा किया है। ।
दबंग 3 से थोड़ी लेट कमाई करने की भी उम्मीद नहीं की जा सकती । क्योंकि इसके अगले हफ़्ते अक्षय कुमार, करीना कपूर खान, कियार आडवाणी और दिलजीत दोसांझ की फ़िल्म गुड न्यूज, जोकि 27 दिसंबर को रिलीज हो रही है, आ रही है । गुड न्यूज ने पहले ही अपने ट्रेलर से अपने दर्शकों को जुटा लिया है । यहां तक दबंग 3 के गानों से बेहतर फ़ीडबैक पा रहे हैं गुड न्यूज के गाने ।
एक ट्रेड सूत्र ने बताया कि, ''हालांकि सलमान की दबंग 3 की कमाई अक्षय की गुड न्यूज की रिलीज के बाद भी जारी रहेगी । लेकिन इसे पहले वीक में बहुत ज्यादा कारोबार करने की जरूरत है । क्योंकि इसके बाद इसकी स्क्रीन्स की संख्या में भी कटौती हो जाएगी । फ़िल्म को मिली सकारात्मक तारीफ़ों से फ़िल्म अच्छा कारोबार कर सकती है लेकिन यदि लोगों द्दारा इसे पसंद नहीं किया गया तो ये एक बड़ी फ़्लॉप साबित होगी । इस साल भी पिछले साल 2018 के क्रिसमस जैसा हो जाएगा जब शाहरुख खान की जीरो ने बड़े स्तर पर निराश किया था ।''
यह भी पढ़ें : Dabangg 3: सलमान खान के 'हुड़-हुड़ दबंग' गाने पर उठे विवाद के बाद मेकर्स ने हटाए विवादित दृश्य
सलमान और दबंग फ़्रैंचाइजी की लोकप्रियता इसके लिए बड़ी बात है । ''सलमान खान इस दशक के सबसे बड़े स्टार हैं लेकिन उनकी पिछली कुछ फिल्में जैसे ट्यूबलाइट, रेस 3 और भारत कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई । यदि दबंग 3 ने भी उम्मीद से कम प्रदर्शन किया तो इसका असर सलमान की ईद 2020 में आने वाली फ़िल्म राधे पर होगा, जो भी कुछ इसी तरह की फ़िल्म है । इसके अलावा टिकट विंडो पर भी ये सभी चीजें सलमान की विश्वसनीयता को प्रभावित करेंगी ।'' सूत्र ने बताया ।
















