पिछले कुछ सालों में बॉलीवुड के कई एक्शन बेस्ड प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रह चुके अनिल कपूर अब YRF के स्पाई यूनिवर्स में शामिल हो गए हैं । खबरों की मानें तो अनिल कपूर अब YRF स्पाई यूनिवर्स की हर स्पाई थ्रिलर में रॉ (रिसर्च एंड एनालिसिस विंग) चीफ़ की भूमिका निभाते हुए नज़र आएंगे । उनका  किरदार कुछ इस तरह से तैयार किया गया है कि वो हर एक्टर की फिल्म में दिखेंगे और स्पाई यूनिवर्स के सबसे बड़े कॉमन लिंक्स में से एक होंगे ।  

YRF के स्पाई यूनिवर्स में अनिल कपूर को मिली बड़ी ज़िम्मेदारी ; वॉर 2, अल्फा और पठान 2 में बने रॉ चीफ

अनिल कपूर बने रॉ चीफ

पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार, अनिल कपूर ने वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स के साथ एक मल्टी-फिल्म कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है । एक सूत्र ने प्रकाशन को बताया, “अनिल कपूर स्पाई यूनिवर्स के लिए आदित्य चोपड़ा के विजन से बहुत प्रभावित हैं और उन्होंने इस किरदार के लिए साइन करने में कोई समय नहीं लगाया ।

अनिल कपूर के स्पाई यूनिवर्स में एंट्री ऋतिक रोशन, एनटीआर जूनियर और कियारा आडवाणी अभिनीत वॉर 2 के साथ होगी । इसके बाद वह जिसमें आलिया भट्ट और शरवरी की अल्फ़ा में अहम रोल में नज़र आयेंगे । और फिर अंत में वह शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के साथ पठान 2 में भी रॉ चीफ़ की भूमिका निभाते हुए नज़र आएंगे

YRF स्पाई यूनिवर्स की फिल्मों की बात करें तो अगली फिल्म वॉर 2, 15 अगस्त, 2025 को रिलीज होगी जिसमें  ऋतिक रोशन, एनटीआर जूनियर और कियारा आडवाणी अहम रोल में नज़र आने वाले हैं । इसके बाद आलिया-शरवरी स्टारर अल्फा आएगी । और फिर पठान 2 के आने की संभावना है । इन सबके बीच वाईआरएफ़ टाइगर वर्सेज पठान की भी तैयारी कर रहा है ।