अनिल कपूर, दिव्या खोसला और हर्षवर्धन राणे जल्द ही एक इंटेंस लव ड्रामा फ़िल्म में एक साथ नज़र आएंगे । और अब सुनने में आ रहा है कि इस फ़िल्म की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है । कहा जा रहा है कि, अनिल कपूर, दिव्या खोसला और हर्षवर्धन राणे इन दिनों लंदन में सीक्रेटली अपनी फ़िल्म की शूटिंग कर रहे हैं । टी-सीरीज के प्रोडक्शन में बनने वाली इस फ़िल्म को शुरू से लेकर अंत तक लंदन में ही शूट किया जाएगा ।

अनिल कपूर, दिव्या खोसला और हर्षवर्धन राणे
इस बारें में विश्वस्त सूत्र ने बताया, “इंटेंस लव ड्रामा एक महिला के जीवन में दो पुरुषों के बारे में है । दिव्या जहां फ़ीमेल लीड में नज़र आएंगी वहीं अनिल कपूर और हर्षवर्धन राणे मेल लीड में नज़र आएंगे । इस फ़िल्म को अभिनय देव डायरेक्ट कर रहे हैं ।”
अभिनय देव, दिग्गज अभिनेता रमेश और सीमा देव के बेटे हैं । उन्होंने इससे पहले आमिर खान की फिल्म देली बेली और इरफान खान की ब्लैक कॉमेडी ब्लैकमेल का निर्देशन किया था ।
















