
खूबसूरत विद्या बालन, जो भारत में राष्ट्रीय स्वच्छता अभियान की ब्रांड एंबेसडर हैं, और सक्रिय रूप से साफ-सफाई के बारे में लोगों को जागरुक करती हैं और लोगों को साफ़-सफ़ाई के महत्व के बारें में समझाती हैं । पिछले सप्ताह ही, विद्या को सिनेमा में उनके योगदान के लिए वुमैन आइकन ऑफ द ईयर अवॉर्ड और 5 लाख रु से सम्मानित किया गया है ।
खबरों के मुताबिक, विद्या बालन ने अपनी 5 लाख रु की पुरस्कार की राशि को स्वदेश फ़ाउंडेशन, जो भारत के कई ग्रामीण इलाकों में शौचालयों के निर्माण की दिशा में काम करती है, को दान में दे दी । स्वदेश फ़ाउंडेशन की टीम विद्या बालन से 5 लाख रु का चेक पाकर बहुत खुश हुई ।
फ़िल्म की बात करें तो विद्या बहुत जल्द एक महिला केंद्रित फ़िल्म बेगम जान में नजर आएंगी ।
















