सुपरहिट फ़िल्म विवाह फ़ेम अमृता राव और रेडियो जॉकी अनमोल जल्द ही मम्मी-पापा बनने वाले हैं । खबर है कि अमृता राव प्रेग्नेंट हैं और सोशल मीडिया पर अमृता के बेबी बंप की तस्वीरें भी तेजी से वायरल हो रही हैं ।

प्रेग्नेंट हैं अमृता राव
वायरस तस्वीर में अमृता किसी बिल्डिंग के बाहर नजर आ रही हैं इस दौरान उनके साथ उनके पति अनमोल भी नजर आ रहे हैं । इस तस्वीर में अमृता का बेबी बंप साफ़ नजर आ रहा है । बता दें कि अमृता ने साल 2016 में रेडियो जॉकी अनमोल से शादी की थी । शादी से पहले दोनों ने सात साल तक एक दूसरे को डेट किया । दोनों की शादी में सिर्फ दोस्त और पारिवारिक सदस्य ही शामिल हुए ।
अमृता और अनमोल, जो अपनी निजी जिंदगी को बेहद प्राइवेट ही रखते आए हैं, ने अभी तक इस खबर को ऑफ़िशियल नहीं किया है ।
वर्क फ़्रंट की बात करें तो, साल 2002 में आई फिल्म अब के बरस के साथ अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री अमृता ने इश्क विश्क, मैं हूं ना, सत्याग्रह, मस्ती, वाह लाइफ हो तो ऐसी, प्यारे मोहन, वेलकम टू सज्जनपुर, विक्ट्री, लाइफ पार्टनर, जॉली एलएलबी, सिंह साहेब द ग्रेट, शौर्य जैसी फिल्मों में काम किया । लेकिन अमृता को सबसे ज्यादा लोकप्रियता फ़िल्म विवाह से मिली । इस फ़िल्म में अमृता अभिनेता शाहिद कपूर के साथ नजर आईं थी । अमृता पिछली बार फ़िल्म ठाकरे में नजर आईं थी ।
















