अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा की आज नई रिलीज डेट अनाउंस की है । दो पार्ट में बनी अल्लू अर्जुन अभिनीत पुष्पा: द राइज का पहला पार्ट क्रिसमस 2022 में रिलीज़ होगा । वहीं पुष्पा: द राइज का दूसरा पार्ट 2022 में रिलीज़ किए जाने की उम्मीद की जा रही है । यकीनन पुष्पा के पहले सिंगल 'जागो जांगो बकरे' की स्नीक पीक के लिए मिले अपार प्रेम के बाद, इस फिल्म के निर्माताओं ने फ़ैंस की प्रत्याशा बढ़ा दी है ।

अल्लू अर्जुन की पुष्पा
इस फिल्म के प्रति दर्शकों का उत्साह दिन प्रति दिन बढ़ता जा रहा है क्योंकि इसमें अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना और फहद फासिल नज़र आयेंगे। जैसे ही फिल्म का पहला लुक रिलीज़ किया गया वैसे ही अल्लू अर्जुन के फैंस बीच उत्साह की लहर दौड़ पड़ी। आइकॉन स्टार इस पैन इंडिया फिल्म के ज़रिए सुकुमार, और म्यूज़िक मेस्ट्रो देवी श्री प्रसाद के साथ एक बार फिर काम करेंगे।
मैत्री मूवी मेकर्स के निर्माता नवीन यरनेनी और वाई. रविशंकर संयुक्त रूप से कहते हैं, “पुष्पा की कहानी एक्शन से भरपूर है जिसमें ऐसे क्षण हैं जो दिल को छू जाते हैं और इस फिल्म को बनाना हमारे लिए बहुत ही मजेदार रहा। इस फिल्म ने पहले ही दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता पैदा कर दी है और हम यह घोषणा करते हुए बेहद उत्साहित हैं कि फिल्म के पहले भाग को इस साल क्रिसमस पर रिलीज किया जाएगा। हमें इस बात का बेसब्री से इंतजार है कि फैंस इस फिल्म को देख इसकी पूरी टीम पर असीम प्यार बरसाए। हमने फैसला किया है कि हम इस फिल्म का दूसरा हिस्सा 2022 में रिलीज़ करेंगे ।”
Pushpa - The Rise to release in five languages this Christmas.
పుష్ప പുഷ്പ புஷ்பா ಪುಷ್ಪ पुष्पा pic.twitter.com/bSSF9qfGGY
— Allu Arjun (@alluarjun) August 3, 2021
इस फिल्म के साथ, दर्शक अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना को पहली बार बिग स्क्रीन पर स्पेस शेयर करते हुए देखेंगे। इस फिल्म का पहला हिस्सा क्रिसमस 2021 और दूसरा हिस्सा 2022 में रिलीज़ किया जायेगा।
















