आलिया भट्ट जल्द ही एस एस राजामौली की बहुप्रतिक्षित फ़िल्म आरआरआर से अपना साउथ डेब्यू करने जा रही हैं । इस फ़िल्म में आलिया भट्ट स्पेशल कैमियो करती हुईं नजर आएंगी । कुछ दिन पहले बॉलीवुड हंगामा ने बताया था कि आरआरआर में अजय देवगन, जो स्पेशल कैमियो कर रहे हैं, सिर्फ़ 8 मिनट के लिए नजर आएंगे । और अब हमें आलिया भट्ट के रोल के बारें में भी एक्सक्लूसिव जानकारी मिली है ।

आरआरआर में आलिया भट्ट का रोल
हमने सुना है कि आरआरआर में आलिया का 15 मिनट से ज्यादा रोल नहीं है । यानि वह आरआरआर में 15 मिनट से ज्यादा नहीं दिखेंगी । “यह उनके फ़िल्मी करियर की अब तक की सबसे छोटी भूमिका है, और यह संजय लीला भंसाली की गंगूबाई काठियावाड़ी से काफी विपरीत होगी जहाँ वह व्यावहारिक रूप से हर फ्रेम में नजर आएंगी । आलिया ने खुद को एक जूनियर कलाकार क्यों बना लिया है ?” हाल ही में आलिया के साथ काम करने वाले डायरेक्टर ने नाराजगी से पूछा ।
आलिया इस बात को लेकर बहुत स्पष्ट हैं कि उन्होंने आरआरआर क्यों की । जैसा कि आलिया ने एक बार मुझसे कहा था, "करण जौहर द्वारा लॉन्च किए जाने के बाद मेरी ड्रीम लिस्ट में दो ऐसे डायरेक्टर थे जिनके साथ मैं काम करना चाहती थी । और वो दो डायरेक्टर हैं_संजय लीला भंसाली और एस एस राजामौली । मैं RRR में अपनी भूमिका की लंबाई की परवाह नहीं करती । उनके साथ काम करना ही मेरे लिए बहुत बड़ी बात है ।"
















