अपने दमदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीतने वाले अली फज़ल अब एक और ज़बरदस्त एक्शन थ्रिलर में मुख्य भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं। इस बार वह पाताल लोक सीज़न 1 के निर्देशक प्रोसित रॉय के साथ काम कर रहे हैं। खास बात यह है कि इस सीरिज में प्रतिभाशाली सोनाली बेंद्रे भी अहम भूमिका में नज़र आएंगी। अली फज़ल लगातार बड़े प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बन रहे हैं, और यह उनकी सूची में एक और बड़ा नाम जुड़ने जा रहा है। यह सीरिज अप्रैल में शूट होने वाली है, जिसमें अली फज़ल को एक बिल्कुल नए अवतार में देखा जाएगा।

सोनाली बेंद्रे के साथ अली फ़ज़ल की एक्शन थ्रिलर
अभी तक अनटाइटल्ड इस प्रोजेक्ट की शूटिंग 2025 के मध्य में शुरू होगी, जब तक कि अली फज़ल राज और डीके की पीरियड फैंटेसी ड्रामा सीरीज़ रक्त ब्रह्मांड की शूटिंग पूरी कर लेंगे।
फिल्म से जुड़े एक सोर्स ने बताया, “यह सीरीज़ एक बड़े पैमाने पर बनाई जा रही एक्शन थ्रिलर होगी, जो अली फज़ल के करियर की सबसे अनोखी प्रोजेक्ट होगी। प्रोसित रॉय की शानदार कहानी कहने की शैली इस प्रोजेक्ट के लिए बिल्कुल उपयुक्त है। अली फज़ल की अभिनय के प्रति गहरी प्रतिबद्धता और सोनाली बेंद्रे की दमदार स्क्रीन प्रेजेंस के साथ, यह सीरिज एक रोमांचक कहानी और ज़बरदस्त एक्शन सीक्वेंस से भरपूर होगी। पूरी टीम कुछ खास बनाने की तैयारी में जुटी हुई है।”
यह सीरिज दर्शकों के लिए एक ज़बरदस्त सिनेमाई अनुभव बनने वाली है, जिसमें तीव्र एक्शन के साथ गहरी और प्रभावशाली कहानी देखने को मिलेगी। इस नई सीरीज़ के अलावा, अली फज़ल मिर्जापुर: द फिल्म, मेट्रो इन दिनो, लाहौर 1947, पैन-इंडिया फिल्म ठग लाइफ, हॉलीवुड प्रोजेक्ट रूल ब्रेकर्स और रक्त ब्रह्मांड के लिए भी तैयारियों में जुटे हुए हैं।
















