ये कहना गलत नहीं होगा कि, बॉलीवुड में दो सबसे साहसी-निडर सेल्फ़-मेड एक्शन हीरो हैं अजय देवगन और अक्षय कुमार । और इसलिए, अक्षय कुमार ने अपनी आगामी फ़िल्म सूर्यवंशी में एक्शन के लेवल को बढ़ाने का फ़ैसला किया है । ठीक उसी तरह जिस तरह सिंघम में अजय देवगन अपने एक्शन के लिए जाने गए थे उसी तरह अक्षय ने भी सूर्यवंशी के लिए कुछ ऐसा ही प्लान किया है ।

अक्षय कुमार सूर्यवंशी में कभी न देखे गए स्टंट सीन करेंगे
सूत्र बताते हैं कि, ''अक्षय ने एक्शन को लेकर सूर्यवंशी के निर्देशक रोहित शेट्टी के साथ कई मुलाकातें की है । शेट्टी के निर्देशन में एक और पुलिस फ्रैंचाइज़ी करने का एकमात्र तरीका यह था कि दर्शकों को उस तरह के एक्शन सीन दिखाए जाएं जो उन्होंने इससे पहले कभी नहीं देखे हो ।''
क्योंकि सूर्यवंशी की सिंघम से तुलना होना लाजिमी है, इसलिए अक्षय सूर्यवंशी में इस तरह के स्टंट करने का प्रयास करेंगे जो दर्शकों ने अजय देवगन को सिंघम फ्रेंचाइजी में और रणवीर सिंह को सिम्बा में करते हुए नहीं देखा होगा ।
यह भी पढ़ें : सूर्यवंशी के 'बैडमैन' बने गुलशन ग्रोवर, अक्षय कुमार के साथ होगी खतरनाक जंग
"यह कोई हावी होने का प्रयास नहीं है । बल्कि, रोहित शेट्टी की कॉप फ़्रैंचाइजी को अपने स्तर की बेहतरीन एक्शन फ़िल्म दिखाना है ।'' सूत्र ने बताया ।
















