साल 2012 में आई अक्षय कुमार और परेश रावल की ओह माय गॉड का जल्द ही सीक्वल बनने जा रहा है ओह माय गॉड 2, जिसमें इस बार परेश रावल की जगह पंकज त्रिपाठी नजर आएंगे । अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की जोड़ी इससे पहले बच्चन पांडे में भी एक साथ नजर आएगी । ओह माय गॉड 2 में अक्षय कुमार पहले की तरह ही भगवान के अवतार में ही दिखाई देंगे । ओह माय गॉड 2 को अमित राय द्दारा डायरेक्ट किया जाएगा ।

ओह माय गॉड 2 में अक्षय कुमार एक बार फ़िर बनेंगे भगवान, 15 दिनों में पूरी कर लेंगे अपने हिस्से की शूटिंग

ओह माय गॉड 2 में अक्षय कुमार बनेंगे भगवान

ओह माय गॉड 2 के लिए जहां अक्षय और पंकज को फ़ाइनल किया है वहीं यामी गौतम भी फ़िल्म में अहम रोल निभाएंगी । फ़िल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होगी । ओह माय गॉड 2 की शूटिंग पहले यामी गौतम और पंकज त्रिपाठी के साथ शुरु होगी और उसके बाद अक्षय शूटिंग ज्वाइन करेंगे । अक्षय ने इस फ़िल्म के लिए अपने बिजी शेड्यूल में से 15 दिन का समय दे दिया है । पहले की तरह इस फ़िल्म में भी अक्षय भगवान बनकर बहुत महत्वपूर्ण किरदार निभाएंग़े ।

अक्षय अपनी फ़िल्मों की शूटिंग जल्द से जल्द करने के लिए जाने जाते हैं । और ओह माय गॉड 2 की शूटिंग के लिए अक्षय ने 15 से 20 दिन का समय दिया और इस दौरान वह अपने हिस्से की पूरी शूटिंग कर लेंगे । पंकज त्रिपाठी अभिनेता परेश रावल की जगह नजर आएंगे और एक नई कहानी के साथ दर्शकों का मनोरंजन करेंगे । ओह माय गॉड 2 की शूटिंग शुरू करने से पहले अक्षय पहले ब्रिटेन में रंजीत तिवारी द्वारा निर्देशित बेल बॉटम के बाकी बचे हिस्से की शूटिंग शुरू करेंगे और फिर भारत वापस आएंगे और ओह माय गॉड 2 शुरू करेंगे ।

53 वर्षीय अभिनेता अक्षय का अगले दो सालों तक जैम पैक्ड शेड्यूल है । बेल बॉटम के बाद अक्षय ओह माय गॉड 2 शुरू करेंगे जिसे वह 15 से 20 दिनों में खत्म कर लेंगे । उसके बाद अक्षय राम सेतू की शूटिंग शुरू करेंगे । राम सेतू के अहम हिस्सों की शूटिंग अक्टूबर महीने में श्रीलंका में होगी । इस फ़िल्म में अक्षय के साथ नुसरत भरूचा और जैकलीन फ़र्नांडीज नजर आएंगी ।