जब से हेरा फेरी 3 अनाउंस हुई है तब से इसकी मेकिंग में कोई न कोई अड़चन आ रही है । शुरुआत में फ़िल्म के लीड एक्टर्स को रिप्लेस करने की बात कही जा रही थी लेकिन फिर मेकर्स ने इसे इसके ओरिजनल स्टार कास्ट, अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल के साथ बनाने का फैसला किया । जहां सब कुछ ठीक चल रहा था कि अचानक ख़बर आई की परेश रावल ने हेरा फेरी 3 छोड़ने का ऐलान कर दिया है । परेश रावल ने हेरा फेरी 3 छोड़ने का कारण मेकर्स से क्रिएटिविटी डिफ़रेंस या पैसा नहीं बताया । लेकिन अब सुनने में आ रहा है कि, परेश ने हेरा फेरी 3 में अपने रोल के लिए 25 करोड़ रुपये की मांग की थी, जो अक्षय कुमार को बिल्कुल पसंद नहीं आई । मांगी गई फीस न मिलने पर परेश ने फिल्म से खुद को बाहर भी कर लिया ।

 

हेरा फेरी 3 को बीच में अचानक छोड़ने पर अक्षय कुमार ने परेश रावल के ख़िलाफ़ लिया एक्शन ; 25 करोड़ रु की फ़ीस की डिमांड करने और अनप्रोफेशनल रवैये के लिए भेजा लीगल नोटिस

अक्षय कुमार ने परेश रावल के ख़िलाफ़ लिया एक्शन

हेरा फेरी 3 को बीच में छोड़ने का फैसला अक्षय कुमार को रास नहीं आया क्योंकि फिल्म पर काम शुरू हो चुका था । ऐसे में अक्षय ने परेश रावल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का फैसला लिया है । अक्षय कुमार ने अपने प्रोडक्शन हाउस केप ऑफ गुड फिल्म्स के जरिए परेश रावल को एक कानूनी नोटिस भेजा है, जिसमें उन्होंने गैर-प्रोफेशनल तरीका अपनाने और फिल्म की शूटिंग बीच में छोड़ने के लिए 25 करोड़ रुपये मांगे हैं ।

दरअसल, परेश को लगा कि हेरा फेरी फिल्म उनके किरदार ‘बाबू राव’ की वजह से चलेगी, और इसलिए उन्होंने फीस बढ़ाने की सोची । लेकिन ये बात अक्षय कुमार को पसंद नहीं आई, और उन्होंने परेश की मांग को मानने से इनकार कर दिया । बताया जा रहा है कि, इस फिल्म के लिए परेश रावल को नॉर्मल फीस से तीन गुना अधिक भुगतान किया जा रहा था ।

बता दें कि परेश रावल ने X पर एक पोस्ट कर हेरा फेरी जैसी पॉपुलर फ्रेंचाइजी से अपने हटने की वजह बताते हुए लिखा, “मैं साफ करना चाहता हूं कि हेरा फेरी 3 से हटने का मेरा फैसला किसी भी तरह के क्रिएटिव मतभेद की वजह से नहीं था । मैं दोहराना चाहता हूं कि मेरा फिल्ममेकर के साथ कोई क्रिएटिव डिसएग्रीमेंट नहीं है । मेरे मन में श्री प्रियदर्शन जी के लिए बहुत प्यार, सम्मान और विश्वास है ।”

सुनील शेट्टी ने भी परेश रावल के अचानक जाने पर हैरानी जताई और कहा, “मुझे इस बारे में जानकारी नहीं थी। यह वाकई हैरान करने वाला है। समझ में नहीं आ रहा है कि मैं किसी से क्या कहूं ? यहां तक इस बारे में अक्षय कुमार को भी नहीं पता था । इससे बहुत बड़ा नुकसान होगा । हम इस फिल्म के बीच में हैं और यह बड़ा झटका है ।

बता दें कि फिल्म के लीड एक्टर्स अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश ने इस साल अप्रैल में प्रियदर्शन की फिल्म की शूटिंग शुरू की थी । अक्षय हेरा फेरी 3 के निर्माता भी हैं, उन्होंने इसके राइट्स फिरोज नाडियाडवाला से कानूनी तौर पर खरीदे हैं ।