कुछ साल पहले अक्षय कुमार के साथ करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस ने सी शंकरन नायर पर आधारित फ़िल्म अनाउंस की थी लेकिन फ़िर ये फ़िल्म होल्ड पर चली गई थी । लेकिन अब फ़ाइनली करण जौहर ने इस फ़िल्म की रिलीज डेट अनाउंस कर इसे रिवाइव कर दिया है । करण जौहर ने अभी तक इस फ़िल्म का नाम फ़ाइनल नहीं किया है लेकिन फ़िल्म की मुख्य स्टार कास्ट के साथ अपनी रियल घटनाओं पर बेस्ड फ़िल्म की रिलीज डेट अनाउंस कर दी है । इस फ़िल्म में अक्षय कुमार के साथ आर माधवन और अनन्या पांडे लीड रोल में नजर आने वाली हैं ।

करण जौहर ने अक्षय कुमार, आर माधवन और अनन्या पांडे के साथ अनाउंस की रियल लाइफ़ बेस्ड फ़िल्म ; होली 2025 पर थिएटर में होगी रिलीज

अक्षय कुमार की फ़िल्म को मिली रिलीज डेट

इस फिल्म में जलियांवाला बाग नरसंहार में जनरल डायर की भूमिका की अनकही कहानी और अनसुने सच को उजागर करने के लिए ब्रिटिश राज के खिलाफ लड़ाई को दिखाया जाएगा । अक्षय कुमार-आर माधवन की ये नई फिल्म 14 मार्च, 2025 को बड़े पर्दे पर आने वाली है । करण सिंह त्यागी द्वारा निर्देशित, अपकमिंग फिल्म सच्ची घटनाओं से प्रेरित है और रघु पलात और पुष्पा पलात द्वारा लिखित 'द केस दैट शुक द एम्पायर' नाम की पुस्तक से रूपांतरित है। धर्मा प्रोडक्शन ने सोशल मीडिया पर नई फिल्म का ऐलान करते हुए कैप्शन में लिखा, “एक अनकही कहानी, एक अनसुना सच ।”

अक्षय कुमार की फिल्म 'द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सी शंकरन नायर' एक ऐसी बायोपिक है, जिसमें दिखाया जाएगा कि शंकरन नायर ने जलियांवाला नरसंहार कांड के बाद 1919 में वायसराय काउंसिल से इस्तीफा क्यों दिया था। इतना ही नहीं ब्रिटिश सरकार के खिलाफ उन्होंने जो लड़ाई की उसका क्या परिणाम रहा है।