
मार्केटिंग से प्रोडक्शन, प्रोडक्शन से डायरेक्शन, शिवाय अजय देवगन की सबसे महत्वाकांक्षी फ़िल्मों में से एक है और वह यह सुनिश्चित करने का प्रयास कर रहे हैं कि फ़िल्म के हर एक पहलू पर ध्यान दिया जाए । अभिनेता से फ़िल्ममेकर बने अजय देवगन ने अब प्रशंसकों से बात करने के अवसर को इस्तेमाल करने का फ़ैसला किया है । अजय देवगन अपनी आगामी फ़िल्म शिवाय के ट्रेलर को अपने प्रशंसकों के बीच लॉंच करने की तैयारियों में जुटे हुए हैं ।
अजय देवगन ने शिवाय के फ़र्स्ट लुक को अपने प्रशंसकों के बीच इंदौर में 7 अगस्त को, फ़्रेंडशिप डे के अवसर पर लॉंच करने की इच्छा जताई है । यह कहा जा रहा है कि अजय देवगन ने इस चिशेष अवसर पर अपने प्रशंसकों से मिलने का सोचा है जो उनके प्रशंसकों के साथ बंधन को मजबूत करेगा । हमने सुना है कि, इंदौर में रहने वाला उनका प्रशंसकों का समूह ने अजय देवगन के साथ संपर्क किया था और उन्होंने ही अजय को इस तरह से ट्रेलर लॉंच करने का सुझाव दिया था । अजय को उनका ये सुझाव पसंद आया और उन्होंने ऐसा करने के लिए हामी भर दी जिससे उनके प्रशंसक काफ़ी खुश हुए । और यह भी सुनने में आया है कि यूपी से प्रशंसकों के समूह भी उस कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे । वहीं दूसरी तरफ़, इस कार्यक्रम के अलावा शिवाय का ट्रेलर अक्षय कुमार की पीरियड थ्रिलर फ़िल्म रुस्तम के साथ जोड़ा जाएगा , जो कि 12 अगस्त को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी ।
इस कार्यक्रम में अजय देवगन फ़िल्म की मुख्य अभिनेत्री सायशा सहगल से भी सभी का परिचय कराएंगे, सायशा सहगल अजय देवगन के साथ फ़िल्म शिवाय से अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं । इस फ़िल्म में इनके अलावा अबीगैल ईमीस, वीर दास, एरिका कार और कई अन्य कलाकार नजर आएंगे और यह फ़िल्म 28 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी ।
















