Ashutosh

आशुतोष गोवारिकर अपनी तथाकथित फ़िल्म मोहन जोदारो को रिलीज करने की तैयारी में हैं वहीं उनके दोनों बेटे कोनार्क और विश्वांग अपने पिता की तरह फ़िल्ममेकर बनने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं ।

वास्तव में, बड़े बेटे कोनार्क, जो अभी सिर्फ़ 25 साल के हैं, ने पहले से ही एक फ़िल्ममेकर के रूप में अपनी यात्रा शुरू कर दी है ।

अपने बेटे के इस कारनामे को गर्व के साथ बताते हुए आशुतोष ने बताया कि, कोनार्क ने मोहन जोदारो में उनकी मदद की है । वह फ़िल्म निर्माण को लेकर बहुत उत्साहित है और कैमरा और फ़्रेम कैसे सेट करना है इन सब को लेकर उसके पास खुद के आइडिया भी नजर आते हैं । मुझे आशा है कि एक दिन वह फ़िल्म निर्देशित करेगा जो मेरे काम से काफ़ी अलग होगी ।

दिलचस्प बात ये है कि, आशुतोष के छोटे बेटे विश्वांग भी फ़िल्ममेकिंग के लिए बहुत उत्सुक हैं । वह केवल 20 साल का है और वह बॉस्टन में फ़िल्मनिर्माण का अध्ययन कर रहा है । जब वह लौटकर आएगा, वह भी एक निर्देशक के रूप में अपना करियर बनाएगा । इसलिए मुझे लगता है कि मेरे दोनों बेटे मेरे ही रास्ते पर चल रहे हैं ।

इत्तेफ़ाक से, आशुतोष भी एक अभिनेता हैं । उन्होंने एक अभिनेता के रूप में अपना करियर शुरू किया था और फ़िर उसके बाद डायरेक्शन के लिए स्नातक किया ।

गर्वित पिता चुटकी लेते हुए कहते हैं, कौन जानता है, मेरे बेटे अलग दिशा में भी जा सकते हैं ।