677888161

कुछ दिन पहले ही, नसीरुद्दीन शाह द्दारा दिवंगत सुपरस्टार राजेश खन्ना को औसत दर्जे का अभिनेता कहने पर अच्छा-खासा विवाद खड़ा हो गया । नसीर के इस बेतुके कमेंट पर खन्ना परिवार का गुस्सा फ़ूट पड़ा, वहीं बॉलीवुड की कुछ प्रतिष्ठित हस्तियां भी राजेश खन्ना, जिन्हें प्यार से काका के रूप में भी जाना जाता है, के समर्थन में सामने आईं ।

लोकप्रिय लेखक और सुपरस्टार सलमान खान के पिता सलीम खान, जो सोशल मीडिया पर अपने विचार प्रकट करने में अपने शब्दों को तोड़-मरोड़कर पेश नहीं करते, ट्विटर का सहारा लेते हुए इस घटना पर खुलकर बात की ।  उनके बेटे सलमान खान के मुकाबले, जिसके देश में  अभूतपूर्व प्रशंसक है, सलीम खान ने दावा किया कि दिवंगत राजेश खन्ना  बहुत ज्यादा  प्रशंसकों के साथ एक बहुत ही बड़े स्टार थे जो कि उनके निधन के बाद भी जारी है । जिस किसी ने भी उन्हें औसत दर्जे का अभिनेता कहा है उसके लिए यह जानना बहुत जरूरी है कि जब तक की उसके पास पेश करने के लिए कुछ खास न हो तब तक कोई भी इतनी ऊंचाई तक नहीं पहुंच सकता यानी कोई व्यक्ति इतनी ऊंचाई पर तभी पहुंच सकता है जब उसके अंदर कोई क्वालिटी होती है । उन्होंने आगे लिखा, सलमान खान के लिए इंतजार करती बड़ी भीड़ देखकर सलमान ने मुझसे कहा कि उसने इससे पहले ऐसा कुछ नहीं देखा है ।  मैंने उसे बताया कि मैंने इससे भी ज्यादा प्रशंसकों की भीड़ राजेश खन्ना के घर के बाहर देखी है । वह इस सदी के पहले और आखिरी सुपरस्टार थे । सलीम खान ने आगे कहा, हताशा और कड़वाहट का इलाज करना मुश्किल है लेकिन उन्हें इतने लंबे समय तक ढोना अनसुनी बात है ।

नसीरुद्दीन शाह, कुछ दिन पहले, बॉलीवुड के मशहूर सुपरस्टार रह चुके राजेश खन्ना के बारें में ऐसा कुछ कह डाला जिससे हड़कंप मच गया है । नसीर ने फिल्मों के स्तर गिरने के लिए राजेश खन्ना को जिम्मेदार ठहराया, नसीर ने एक इंटरव्यू में कहा कि, वास्तव में, यह 70 का दशक था जब हिंदी फिल्मों का स्तर औसत हो गया था । यह उस समय की बात है जब राजेश खन्ना ने बॉलीवुड में अपना कदम रखा था । वह बहुत सफल हुए, लेकिन मेरे लिए उनका अभिनय काफी सीमित था । वास्तव में वह एक 'कमजोर अभिनेता' थे । नसीर को अपने इस कमेंट के बाद खन्ना परिवार के प्रकोप का सामना करना पड़ा । दिवंगत राजेश खना की बेटी, अभिनेत्री और लेखिका ट्विंकल खन्ना ने नसीर के इस कमेंट पर नसीर की माफ़ी को स्वीकार करने से इंकार कर दिया  और जिसके बाद राजेश खन्ना की पूर्व पत्नि और दिग्गज अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया ने भी नसीर के इस कमेंट पर अपनी नाराजगी व्यक्त की ।