1012150056

यशराज फ़िल्म्स की ब्लॉकबस्टर फ़िल्म के लेखक-निर्देशक विजय कृष्ण आचार्य (विक्टर), एक बार फ़िर से आमिर खान के साथ आ रहे हैं फ़िल्म ठग ऑफ़ हिंदोस्तान में । इस फ़िल्म में पहली बार आमिर खान के साथ नजर आएंगे अमितभा बच्चन । ऐसा पहली बार होगा जब बॉलीवुड के दो दिग्गज एक साथ किसी फ़िल्म में नजर आएंगे ।

ये तय है कि जब दो दिग्गज एक साथ किसी फ़िल्म में नजर आएंगे तो बॉकॉफ़िस पर धूम मचना लाजिमी है । आमिर खान और अमिताभ बच्चन की जोड़ी एक साथ रुपहले पर्दे पर धूम मचा देगी । कास्टिंग के बारें में बात करते हुए आमिर खान ने ट्विट किया, आखिरकार मेरे आदर्श मिस्टर अमिताभ बच्चन के साथ काम करने का वो समय आ ही गया जिसका मुझे इंतज़ार  था,  मैं आदित्य चोपड़ा, विक्टर को ठग ऑफ़ हिंदोस्तान के लिए धन्यवाद देता हूं । मैंने जिंदगी भर जिस अभिनेता की पूजा की है उसके साथ काम करने को लेकर मैं बहुत रोमांचित हूं । इस फ़िल्म की शूटिंग अगले साल शुरू होगी और यह फ़िल्म साल 2018 में दिपावली के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी । मैं इसके लिए ज्यादा इंतजार नहीं कर सकता ।

फ़िल्म के मुख्य अभिनेताओं के बारें में ऐलान होने के बाद बहुत जल्द फ़िल्म की मुख्य अभिनेत्री का भी ऐलान जल्द ही कर दिया जाएगा । आगामी फ़िल्म ठग ऑफ़ हिंदोस्तान बहुत सारे रहस्य अपने गर्त में छुपाए हुए है । इसलिए जब तक ये फ़िल्म रिलीज नहीं हो जाती तब तक इंतजार कीजिए ।