अजय देवगन और रोहित शेट्टी की गोलमाल फ़्रैंचाइजी लोकप्रिय सीरिज फ़िल्मों में से एक है । पिछली बार गोलमाल अगेन में हॉरर-कॉमेडी से दर्शकों को गुदगुदाने वाली अजय देवगन और रोहित शेट्टी की जोड़ी अब इसकी पांचवी किश्त यानी गोलमाल 5 लाने की तैयारी कर रहे हैं । जिसकी हिंट अजय देवगन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट करके दी ।

अजय देवगन और रोहित शेट्टी ने एक नए कॉंसेप्ट के साथ शुरू की गोलमाल 5 की तैयारी !

अजय देवगन ने गोलमाल 5 की तैयारी शुरू की

खबरों की मानें तो गोलमाल 5 के लिए अजय अभिनेता-निर्देशक की जोड़ी ने कहानी फ़ाइनल कर ली है । और अब बाकी की तैयारी की जा रही है । गोलमाल 5 में अजय के अलावा अरशद वारसी, कुणाल खेमू, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े और अन्य एक्टर्स एक बार फ़िर नजर आएंगे । लेकिन अभी तक फ़िल्म के लिए लीड एक्ट्रेस का चयन नहीं किया गया है। सुनने में आ रहा है कि, इस बार फ़िल्म में कुछ नए किरदारों की एंट्री भी हो सकती है ।

अजय इसकी पांचवी किश्त शुरू करने को लेकर बहुत उत्सहित हैं । अजय ने इस बारें में बात करते हुए कहा कि, “मैंने और रोहित ने इस पर बातचीत की और हमने गोलमाल सीरीज की अगली फिल्म बनाने का निर्णय लिया । यह फ्रेंचाइजी हिंदी सिनेमा की सबसे अधिक लंबी दौड़ लगाने वाली ही फिल्म नहीं है, बल्कि यह मेरे पंसदीदा फिल्मों में से भी एक बन सकती है, जैसा कि हमने इससे पहले की फिल्मों को लेकर कहा था ।”

खबरों की मानें तो, गोलमाल 5 की शूटिंग अगले साल से शुरू होगी । कॉप ड्रामा सूर्यवंशी की शूटिंग खत्म होने के बाद रोहित शेट्टी गोलमाल 5 की शूटिंग शुरू कर देंगे ।