सबसे पहले तो, अनिल कपूर नवोदित निर्देशक अतुल मांजरेकर की आगामी फ़िल्म फन्ने खान में मुस्लिम किरदार नहीं निभा रहे हैं । यह एक म्यूजिकल कॉमेडी फ़िल्म है । यह फ़िल्म अधिक महत्वाकांक्षी होने के कारण असफल हो जाने वाले अति महत्वाकांक्षी व्यक्ति की कहानी को बयां करती है । इस फ़िल्म में अनिल कपूर मोहम्मद अली रोड़ के एक शख्स की भूमिका निभाएंगे ।

अनिल ने बताया कि फन्ने खान में वो एक ऐसा किरदार निभा रहे हैं, जैसा पहले उन्होंने कभी नहीं निभाया । "मुझे उसे समझने में समय लगा ।" यह फ़िल्म असल में एक डच फ़िल्म एवरीबॉडी फेमस का ऑफ़िशियल हिंदी रीमेक है । इस फ़िल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन नजर आएंगी ।

अनिल कपूर कहते हैं कि, 'भले ही ऐश्वर्या राय मेरे अपोजिट नहीं है लेकिन फ़िर भी में उनके साथ काम करने को लेकर बहुत खुश हूं । वह एक शानदार पेशेवर कलाकार है । मैंने उनके साथ दो फ़िल्में की है, एक ताल दूसरी, हमारा दिल आपके पास है, दोनों ही फ़िल्मों ने अच्छा प्रदर्शन किया । फन्ने खान के साथ मैं उनके साथ हिट की हैट्रिक हासिल करने की उम्मीद करता हूं ।'