कुछ महीने पहले नमित मल्होत्रा ने यह घोषणा की थी कि वह अपनी फिल्म ‘रामायण’ के सभी किरदारों के लिए दुनियाभर की कई भाषाओं में एआई (AI) की मदद से लिप-सिंक डबिंग कराएंगे। उन्होंने दावा किया था कि यह तकनीक सिनेमाप्रेमियों के लिए एक बेहद अनोखा और इन-बिल्ट एक्सपीरियंस लेकर आएगी। उधर, जब नमित इन घोषणाओं को सार्वजनिक रूप से साझा कर रहे थे, उसी दौरान निर्माता आदित्य चोपड़ा चुपचाप वॉर 2 के लिए इसी तरह की तकनीक को अपनाने पर काम कर रहे थे। यशराज फिल्म्स ने AI तकनीक का इस्तेमाल ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की वॉर 2 की डबिंग में किया है ताकि दर्शकों को नेचुरल फील आ सके ।

वॉर 2 की डबिंग में AI तकनीक का इस्तेमाल
विश्वसनीय ट्रेड सूत्रों ने बॉलीवुड हंगामा को पुष्टि करते हुए बताया, “सिनेमा प्रेमियों को एक इमर्सिव एक्सपीरियंस देने के लिए यशराज फिल्म्स वॉर 2 को एक असली मल्टीलिंगुअल फिल्म के रूप में ट्रीट कर रही है, जिसमें हिंदी और तेलुगू दोनों भाषाओं में लिप-सिंक किया गया है। जहां जूनियर एनटीआर ने दोनों भाषाओं में खुद डबिंग की है, वहीं ऋतिक रोशन की तेलुगू वर्जन के लिए यशराज की टीम ने एक डबिंग आर्टिस्ट की आवाज़ का इस्तेमाल किया है, जिसे मॉडर्न AI तकनीक की मदद से ऋतिक की तरह सुनने और बोलते समय लिप-सिंक करने लायक बनाया गया है,” सूत्र ने बताया।
सूत्रों ने बताया, “जूनियर एनटीआर ने फिल्म के लिए हिंदी और तेलुगू दोनों भाषाओं में डबिंग की है। वहीं ऋतिक रोशन के तेलुगू वर्जन के लिए डबिंग आर्टिस्ट की आवाज़ का इस्तेमाल किया गया है, जिसे AI की मदद से लिप-सिंक किया गया है ।”
इतना ही नहीं, जूनियर एनटीआर ने तेलुगू वर्जन की स्क्रिप्टिंग में भी गहरी भूमिका निभाई है। उन्होंने अपनी टीम के साथ मिलकर डायलॉग्स लिखे और जगह-जगह उसे इंप्रूव भी किया। सूत्र ने आगे बताया, “जूनियर एनटीआर वॉर 2 के तेलुगू डायलॉग्स लिखने की प्रक्रिया में क्रिएटिव रूप से जुड़े हुए थे । दरअसल, उन्होंने अपनी खुद की राइटर्स की टीम को इस काम में लगाया और जहाँ-जहाँ ज़रूरत पड़ी, वहां डायलॉग्स को बेहतर भी किया । उन्हें तेलुगू दर्शकों की नब्ज़ की अच्छी समझ है और उन्होंने पूरी मेहनत से ऐसा कंटेंट तैयार किया जो ऑडियंस को पूरी तरह रोमांचित कर सके ।”
फिल्म के टीज़र में भी एआई लिप-सिंक तकनीक का उपयोग किया गया, जिसे तेलुगू दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिला है। बताया जा रहा है कि तेलुगू में बोले गए डायलॉग्स को खुद जूनियर NTR ने conceptualize किया, और इसके लिए उन्होंने आदित्य चोपड़ा के साथ लगातार चर्चा की।
वॉर 2 का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है और इसे आदित्य चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 14 अगस्त को हिंदी, तेलुगु और तमिल भाषाओं में दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
















