जब से कोरोना वायरस के कारण देश में लॉकडाउन लगा है तब से बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान अपने परिवारजन और कुछ करीबी दोस्तों के साथ मुंबई से सटे पनवेल में अपने फ़ॉर्महाउस में रह रहे हैं । नेचर के करीब रहते हुए सलमान खान काफ़ी सुकुन महसूस कर रहे हैं । और इसलिए शायद इन दिनों उनका एक और छुपा हुआ टैलेंट सबके सामने आ रहा है । सलमान खान ने लॉकडाउन के बीच अपने द्दारा बनाए गए गाने ‘प्यार करोना’ और ‘तेरे बिना’ रिलीज किया । इन दोनों ही गानों को सलमान ने ही लिखा, गाया और डायरेक्ट किया । और अब सुनने में आ रहा है सलमान एक और रोमांटिक गाना लाने की तैयारी कर रहे हैं ।

सलमान खान अब तीसरा रोमांटिक गाना लिखने में हुए बिजी, ये होगी गाने की थीम ?

सलमान खान ने पने तीसरे गाने पर शुरू किया काम

लॉकडाउन में खुद को बिजी रखने के लिए सलमान म्यूजिक का सहारा ले रहे हैं । इन दिनों सलमान एक के बाद एक गाना लिखने में बिजी हैं । हालिया खबरों की मानें तो, सलमान ने अपने तीसरे गाने पर काम शुरू कर दिया है । यह गाना कोरोना के वक्त में प्यार और पूरी दुनिया में सामंजस्य की जरूरत पर बेस्ड होगा ।

यह भी पढ़ें : सलमान खान का क्रिएशन ‘तेरे बिना’ हुआ रिलीज़, लव एंथम में सलमान और जैकलीन फर्नांडीज की दिखी रोमांटिक केमिस्ट्री

गाने की लिरिक्स पूरी होते ही सलमान म्यूजिक डायरेक्टर से बात करेंगे । जैकलीन के बाद तीसरे गाने में वलूशा डिसूजा दिखाई दे सकती हैं । इतना ही नहीं सुनने में तो ये भी आ रहा है कि, खान फैमिली इन गानों के जरिये फिल्ममेकिंग के नए तरीके ट्राई कर रही है ।