सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड की गुत्थी सुलझा रही मुंबई पुलिस इस सुसाइड के हर एंगल को जांच रही है । इसलिए मुंबई पुलिस सुशांत से जुड़े कई लोगों से अब तक पूछताछ कर चुकी है । आज फिल्मकार और यशराज फिल्म्स के चेयरमैन आदित्य चोपड़ा से भी मुंबई पुलिस ने सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले में पूछताछ की । बता दें कि सुशांत ने यशराज फ़िल्म्स के साथ तीन फ़िल्मों का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था । मुंबई पुलिस ने वर्सोवा स्टेशन में आदित्य चोपड़ा का बयान दर्ज किया है ।

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले में पुलिस ने यशराज फ़िल्म्स के प्रमुख आदित्य चोपड़ा से 4 घंटे पूछताछ की

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में आदित्य चोपड़ा ने दिया अपना बयान

सुशांत सुसाइड मामले में पुलिस ने आदित्य से पूरे चार घंटे पूछताछ की । इस पूछताछ में आदित्य ने कई कई बड़े खुलासे किए हैं । बताया जा रहा है कि सुबह 9 बजे आदित्य वर्सोवा पुलिस स्टेशन पहुंचे और उसके बाद लगभग 4 घंटे तक पुलिस ने उनसे पूछताछ की है। बताया जा रहा है कि इस पूछताछ में आदित्य से उनकी कंपनी का सुशांत के साथ कॉन्ट्रैक्ट और सुशांत को ऑफर की गई फिल्मों के बारे में भी पूछताछ की गई है ।

यह भी पढ़ें : सुशांत सिंह राजपूत को शुद्ध देशी रोमांस के लिए 30 लाख रु और डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी के लिए मिले 1 करोड़ रु, यशराज ने रखी थी पेमेंट कंडीशन

बता दें कि शुक्रवार को पुलिस ने सुशांत के साइकेट्रिस्ट से भी पूछताछ की थी । इस पूछताछ में पुलिस जानना चाहती थी कौन सी दवाइयां ले रहे थे, उनका ट्रीटमेंट कैसे किया जा रहा था । सुशांत केस में अब तक कुल 37 लोगों से पूछताछ हो चुकी है जिसमें शामिल हैं-सुशांत के कुक नीरज सिंह, घर पर काम करने वाले केशव बैशनर, मैनेजर दीपक सावंत, क्रिएटिव मैनेजर सिद्धार्थ रामनाथमुर्ती पिठानी, बहन नीतू और मीतू सिंह, पिता केके सिंह, टेलेविज़न अभिनेता महेश शेट्टी, कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा, अभिनेत्री संजना सांघी, रिया चक्रवर्ती और फिल्मकार संजय लीला भंसाली इत्यादि ।