बायोपिक फ़िल्मों के दौर में एक और बायोपिक फ़िल्म जल्द ही सिनेमाघरों में छाने वाली है जिसका नाम है पूर्णा । फ़िल्म अभिनेता से निर्देशक बने राहुल बोस की फिल्म ‘पूर्णा’ , तेलंगाना की एक ऐसी लड़की मालावत पूर्णा, की कहानी है जिसने महज 13 वर्ष की उम्र में ही 25 मई 2014 को दुनिया की सबसे उंची चोटी माउंट ऐवरस्ट फतह किया था । इस फ़िल्म में अदिति इनामदार, पूर्णा मालावत का किरदार निभाते हुए नजर आएंगी, और इसके लिए अदिती ने असली में रॉक क्लाइम्बिंग सीखी ।

अदिति, खुद भी सिर्फ 13 साल की है और इस फिल्म में एक ऐसी लड़की का किरदार निभा रही है जिसने विश्व में सबसे कम उम्र में हिमालय की छोटी पर चढ़ कर विश्व रिकॉर्ड बनाया था । छोटी सी अदिति ने फिल्म में अपने किरदार को निभाने के लिए कड़ी मेहनत की है और पूरी तरह से पूर्णा के जैसे दिखने की कोशिश की हैं । अदिति जो की फिल्म में हिमालय की छोटी पर चढ़ती नजर आएँगी उन्होंने फिल्म में रॉक क्लाइम्बिंग करने के लिए कड़ी ट्रेनिंग ली हैं । यह ट्रेनिंग सेशंस बहुत ही मुश्किल मौसम में किए गए, जब तापमान -15 डिग्री सेल्सियस हुआ करता था । टीम के सभी लोग अदिति के उनके काम की तरफ समर्पण देखकर हैरान थे । उसने मुश्किल से मुश्किल मौसम में भी अपनी यह ट्रेनिंग जारी राखी । अदिति बॉलीवुड में अपनी पहली फिल्म से ही सबके होश उड़ा देंगी और ऑडियंस उनको बड़े परदे पर देखने के लिए काफी बेताब हैं ।

पूर्णा फ़िल्म को न केवल राहुल बोस ने निर्देशित और प्रोड्यूस किया है बल्कि अभिनय भी किया है । राहुल बोस प्रोडक्शंस, राय मीडिया प्राइवेट लिमिटेड तथा अमित पाटनी द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित 'पूर्णा' 31 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।