अभिनेता अभिषेक बनर्जी इन दिनों प्रयागराज में अपनी नई फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। यह प्रोजेक्ट फिलहाल गोपनीय रखा गया है, लेकिन यह अभिषेक बनर्जी की अब तक की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक होने की उम्मीद है ।

अभिषेक बनर्जी ने महाकुंभ के बीच प्रयागराज में शुरू की अपने करियर की सबसे बड़ी फ़िल्मों में से एक की शूटिंग

अभिषेक बनर्जी ने प्रयागराज में शुरू की शूटिंग

हाल ही में अभिषेक को अपनी को-एक्टर शहाना गोस्वामी और फिल्म की टीम के साथ शूटिंग करते देखा गया। महाकुंभ के भव्य आयोजन के बीच, पूरी टीम इस आध्यात्मिक माहौल में डूबी नज़र आई। पूरे शहर में भक्ति और आस्था का माहौल है, और इसी ऊर्जा के बीच अभिषेक अपने किरदार को जीवंत करने में जुटे हैं।

b2363259-5565-4d53-8d48-a6fb4821e4e6

फिल्म की कहानी और बाकी कलाकारों से जुड़ी जानकारी अभी सामने नहीं आई है, लेकिन इंडस्ट्री से जुड़े लोगों का मानना है कि यह अभिषेक के करियर की सबसे महत्वाकांक्षी फिल्मों में से एक हो सकती है। अपने अब तक के दमदार और हटकर रोल्स के चलते, उनकी इस नई फिल्म से भी दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं।