अभिषेक बच्चन, जो आज यानी 5, फ़रवरी को 42 वर्ष के हो गए हैं, को निर्माता साजिद नाडियाडवाला की तरफ़ से एक बेहतरीन बर्थडे गिफ़्ट मिला है । जी हां, भारत की सबसे महंगी कॉमेडी फ़्रैंचाइजी फ़िल्म हाउसफ़ुल की चौथी किश्त हाउसफ़ुल 4, जो इस साल शुरू होगी, में अभिषेक बच्चन को रोल ऑफ़र हुआ है । हालांकि, हाउसफ़ुल 4, में अभिषेक बच्चन का रोल नहीं लिखा गया था । लेकिन फ़िल्म की पूरी कास्ट और फ़िल्म के निर्देशक साजिद नाडियाडवाला, फ़िल्म में अभिषेक को वापस चाहते थे ।

अभिषेक बच्चन को मिला हाउसफ़ुल 4 में रोल
फ़िल्म से जुड़े करीबी सूत्र के मुताबिक, "लोकप्रिय मांग के कारण अभिषेक बच्चन हाउसफुल फ्रैंचाइज़ी में वापस आ गए हैं । उनका किरदार हाउसफुल 4 का हिस्सा नहीं था । लेकिन फिर हर कोई उनसे बहुत प्यार करता है । इस फ़्रैंचाइजी की शुरूआत साजिद खान के निर्देशन में अक्षय कुमार के लीड रोल के रूप में की गई थी । असल में अक्षय ही अभिषेक के नए करियर के सलाहकार है । वह शुरुआत से ही अभिषेक के बारे में सुरक्षात्मक रहे हैं । अक्षय न केवल अभिषेक को उनके करियर के एक नए चरण में मार्गदर्शन करते हैं, बल्कि अक्षय ने अभिषेक के साथ अपनी नई बिजनेस मैनेजर (रेशमा शेट्टी) को भी शेयर किया हैं ।"
यह भी पढ़ें : सलमान खान को ऊंचाई पर पहुंचाने वाली को ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने पति के डूबते करियर के लिए चुना
सूत्रों का कहना है कि यह मुख्य रूप से निर्माता साजिद नडियादवाला और उनके दोस्त अक्षय कुमार थे, जिन्होंने अभिषेक बच्चन को हाउसफुल 4 में वापस लाने में अहम भूमिका निभाई ।
जूनियर बच्चन के लिए इससे बेहतर गिफ़्ट और क्या हो सकती है ?
















