बॉलीवुड के मिस्टर परफ़ेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान आज 14 मार्च को अपना 57वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं । और अपने इस बर्थडे को आमिर खान ने मीडिया के साथ मनाने का फ़ैसला किया । आमिर खान ने मीडिया के साथ अपना बर्थडे केक कट किया और अपने से जुड़ी कई बातें की । मीडिया से बातचीत के दौरान आमिर खान ने अपनी आगामी फ़िल्म लाल सिंह चड्ढा के बारें में बात की ।

11 अगस्त को रिलीज होने से पहले आमिर खान ने लाल सिंह चड्ढा से शेयर किया फ़िल्म का डायलॉग- “दिल चंगा ते सब चंगा”

आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा

11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली लाल सिंह चड्ढा, जो हॉलीवुड फ़िल्म फ़ॉरेस्ट गम्प का हिंदी रीमेक है, की शूटिंग लहभग पूरी हो चुकी है बस कुछ पैचवर्क बाकी है जिसे पूरा किया जाना बाकी है । लाल सिंह चड्ढा के बारें में आमिर ने कहा कि, “यह 11 अगस्त कोरिलिज होगी ऐसे में मुझे लगता है कि अब हमें अपनी फिल्म को उसी तरह खत्म करने का समय मिलेगा जैसा हमने सोचा था । हम इसे एक अच्छी फिल्म बनाने की कोशिश कर रहे हैं ।"

महामारी की वजह से कई फ़िल्मों पर असर पड़ा

आमिर ने आगे कहा कि महामारी के कारण फ़िल्म के प्रोडक्शन पर काफ़ी असर पड़ा जिसकी वजह से शूटिंग में देरी हो गई । इस बारें में आमिर ने कहा कि, “हमने इसकी कल्पना नहीं की थी न ही इससे पहले ऐसा हुआ था । हम इससे निपटने की कोशिश कर रहे है । लाल सिंह चढ्ढा उस दौरान अनाउंस हुई । हमने अपना सर्वश्रेष्ठ किया । महामारी की वजह से कई फ़िल्मों पर असर पड़ा ।”

इसी बीच अपनी बर्थडे से पहले एक हालिया इंटरव्यू में आमिर ने लाल सिंह चड्ढा के एक डायलॉग को शेयर किया, “दिल चंगा ते सब चंगा” । इसके बाद फ़ैंस के बीच फ़िल्म को लेकर उत्सुकता और ज्यादा बढ़ गई है । बता दें कि लाल सिंह चड्ढा में आमिर पहली बार सिख के रूप में नजर आएंगे ।

अद्वैत चंदन के डायरेक्शन में बनी लाल सिंह चड्ढा में प्रीतम का म्यूजिक और अमिताभ भट्टाचार्य के लिरिक्स हैं। यह फिल्म वायकॉम18 स्टूडियोज़ द्वारा प्रस्तुत की गई है। भारत भर में 100 से अधिक स्थानों पर फिल्माई गई, यह प्रेम कहानी प्रोटागोनिस्ट्स की यात्रा के अलग-अलग टाइम पीरियड में फैली हुई है। इस फ़िल्म में आमिर के साथ करीना कपूर खान, नागा चैतन्य भी लीड रोल में नजर आएंगे । लाल सिंह चड्ढा 11 अगस्त, 2022 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी और यह निस्संदेह बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है ।