
आमिर खान इन दिनों अपनी आगामी रिलीज होने वाली फ़िल्म सीक्रेट सुपरस्टार के प्रमोशन के लिए शहर दर शहर घूम रहे है । हाल ही में आमिर खान अपनी फ़िल्म का प्रमोशन करने के लिए दिल्ली पहुंचे और वहां जाकर दंगल के सुपरस्टार ने वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी और उनके परिवार के लिए सीक्रेट सुपरस्टार की स्पेशल स्क्रीनिंग आयोजित की ।
सूत्र के मुताबिक, "लालकृष्ण आडवाणी ने अपनी बेटी प्रतिभा और उनके दोस्तों के साथ सीक्रेट सुपरस्टार की विशेष स्क्रीनिंग की शोभा बढाई । स्क्रीनिंग में आमिर खान राजनीतिज्ञ और उनके परिवार का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए देखे गए । वैसे लालकृष्ण आडवाणी ज्यादा फिल्में नहीं देखते हैं, लेकिन उन्होंने आमिर की पिछली दो फिल्में दंगल और पीके देखी थीं और उन्होंने इन दोनों ही फिल्मों की खूब सराहना की । सीनियर राजनेता, स्क्रीनिंग के अटेंडीज़ के साथ, फिल्म को बहुत ज्यादा पसंद किया और फिल्म में उनके शक्तिशाली प्रदर्शन के लिए सभी ने जायरा वसीम की खूब सराहना की । इस फिल्म ने हर किसी को गहराई से छू लिया, और नतीजतन सीक्रेट सुपरस्टार ने अपनी स्पेशल स्क्रीनिंग पर स्टेंडिंग ओविएशन प्राप्त किया । एलके आडवाणी फिल्म के बाद फिल्म के बारे में आमिर के साथ चर्चा भी कर रहे थे ।"
जैसे-जैसे फ़िल्म अपनी रिलीज के करीब आ रही है वैसे-वैसे यह फ़िल्म ज्यादा से ज्यादा सुर्खियों में आ रही है । सूत्र के मुताबिक, ''फ़िल्म के ट्रेलर को दर्शकों द्दारा खूब सराहा गया । सीक्रेट सुपरस्टार एक ऐसी फिल्म है जिसमें एक किशोर लड़की, जिसका सपना सिंगर बनने का है, अपने अंदरूनी सुपरस्टार (जायरा वसीम) को बाहर निकालती है और अपनी पहचान छुपाकर अपने सपनों को पूरा करती है । इस फ़िल्म में आमिर खान एक रंगीले किस्म के म्यूजिक डायरेक्टर शक्ति कुमार का किरदार अदा कर रहे है और वह अजीब सी हेयर स्टाइल, फ़ंकी दाढ़ी, कसे और चमकीले कपड़े पहने हुए एक अलग ही लुक में नजर आएंगे । हाल ही में इस फ़िल्म का नया गाना 'सेक्सी बलिए' रिलीज हुआ जिसे काफ़ी पसंद किया गया । लालकृष्ण आडवाणी द्दारा सीक्रेट सुपरस्टार को मिला स्टेडिंग ओविएशन इस बात का सबूत है कि अगले हफ़्ते जब ये फ़िल्म देशभर और विदेशों के सिनेमाघरों
















