यश राज फ़िल्म्स की बेहद भव्य फ़ेंटेसी एक्शन एडवेंचर फ़िल्म ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान में कभी न देखे गए एक्शन सीन और करिश्माई सिनेमेटिक अनुभव देखने को मिलेगा । इसी साल दीवाली पर रिलीज होने वाली फ़िल्म ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान में बॉलीवुड के दो महान दिग्गज अभिनेता आमिर खान और अमिताभ बच्चन पहली बार एक साथ नजर आएंगे । इस फ़िल्म में आमिर खान और अमिताभ बच्चन के साथ कैटरीना कैफ़ और फ़ातिमा सना शेख भी अहम भूमिका में नजर आएंगी । यह इस साल की सबसे बहुप्रतिक्षित फ़िल्म में से एक है इसलिए निर्माता इसे बड़े पैमाने की फ़िल्म बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे है ।

गेम्स ऑफ़ थ्रोन्स का फ़ील देगी आमिर खान-अमिताभ बच्चन की फ़िल्म ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान !

ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान को गेम ऑफ थ्रोन्स के लोकेशन में शूट किया गया

दर्शकों को सिनेमाघरों में शानदार अनुभव देने के लिए, निर्माताओं ने दूर-दराज स्थानों की यात्रा की ताकि वह फ़िल्म की कहानी को बढ़ावा दे सकें । ठग्स को दुनिया के कुछ सबसे खूबसूरत और लाजवाब स्थानों पर फिल्माया गया है, उनमें से एक सटीक स्थान वो है जहाँ वैश्विक पंथ टीवी श्रृंखला गेम ऑफ थ्रोन्स को फिल्माया गया था । यह समुद्रतट के रोमांच पर फिल्माई गयी पहली बॉलीवुड फिल्म है जिसे बेहतरीन तरीक़े से फ़िल्माया गया है और फ़िल्म की भव्यता को बड़े पर्दे पर देख कर हर कोई दंग रह जाएगा ।

सूत्रों की माने तो,"ठग्स की टीम ने माल्टा में इसे बड़े पैमाने पर फ़िल्माया है, यह वो स्थान जहां गेम ऑफ थ्रोन्स की शूटिंग की गई थी। माल्टा में कुछ असामान्य, अविश्वसनीय स्थान हैं जो दिखने में बेहद खूबसूरत हैं । यह एक ऐसा स्थान है जिसे बहुत से लोगों ने नहीं देखा है और ठग्स के जरिये ऐसे लोगों को इन खूबसूरत नज़ारों को देखने का मौका मिलेगा । भारी भरकम और बड़े जहाजों के निर्माण से ले कर खूबसूरत लोकेशन पर फ़िल्म की शूटिंग तक, जब दर्शक इसे बड़े पर्दे पर देखेंगे तो उससे नज़रे हटाने में असमर्थ हो जाएंगे ।"

फैंटेसी साहसिक कहानी है फ़िल्म की

सूत्रों ने आगे बताया कि,"विजय कृष्ण आचार्य ने फिल्म को स्थापित करने के लिए उसके शोध में बहुत समय समर्पित किया है, जो ऐसे समय की एक फैंटेसी साहसिक कहानी है जिसे किसी ने देखा है । यही सब ठग्स को अद्वितीय, ताजा और बड़े पैमाने की फ़िल्म बनाते है । माल्टा फिल्म निर्माताओं के लिए एक अप्रयुक्त क्षेत्र है और ठग्स ऐसी दुनिया दिखाएगी जो लोगों के लिए नई है । ठग्स दुनिया भर में आईमैक्स में भी रिलीज होगी ताकि बड़े पर्दे पर इसे देखने का शानदार अनुभव देश की जनता के बीच एक चर्चा का विषय बन कर सामने आए ।"

यह भी पढ़ें : आमिर खान-अमिताभ बच्चन के अलावा ठग्स ऑफ हिंदोस्तान का असली आकर्षण ये दो 'बाहुबली' हैं

ठग्स ऑफ हिंदुस्तान को दुनिया के कुछ सबसे खूबसूरत स्थानों पर फिल्माया गया है । थाईलैंड के रेनफॉरेस्ट में शूटिंग से ले कर राजस्थान के रेगिस्तान और महलों तक, ठग्स ऑफ हिंदुस्तान इस साल की दीवाली रिलीज के साथ अपने शानदार दृश्यों से हर वर्ग के लोगों को मंत्रमुग्ध करने के लिए तैयार है ।