794014724

हम सभी जानते हैं कि टाइगर श्रॉफ़ अपनी आगामी फ़िल्म ए फ़्लाइंग जट्ट में एक विचित्र पंजाबी सुपरहीरो का किरदार अदा कर रहे हैं । अधिक संख्या में पंजाबी शब्दों का उपयोग करने के कारण ये फ़िल्म रिलीज होने से पहले ही मुश्किल में फ़ंस गई है । दरअसल सिख समुदाय ने फ़िल्म में पंजाबी शब्दों और प्रतीकों के उपयोग पर आपत्ती जताई है ।

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के अध्यक्ष अवतार सिंह मक्कड़ ने संबोधित करते हुए एक बयान जारी किया है जिसमें कहा कि , ए फ़्लाइंग जट्ट में कुछ आपत्तिजनक कंटेट सिख समुदाय की धार्मिक भावनाओं को चोट पहुंचा सकते हैं ।  इसलिए, उन्होंने फ़िल्म के निर्माताओं से किसी भी प्रकार के तनाव से बचने के लिए ऐसे कंटेट को हटाने के लिए कहा है ।

सिख समुदाय का धार्मिक प्रतीक "खंडा" को फ़िल्म में टाइगर ने अपनी पीठ और पोशाक पर धारण किया हुआ है, जिसे सिख समुदाय ने फ़िल्म में से हटाने की मांग की है । फिल्म की समीक्षा करने के बाद, एसजीपीसी की टीम ने ए फ़्लाइंग जट्ट की टीम के साथ एक मीटिंग की और फ़िल्म के मेकर्स उन दृश्यों को हटाने के लिए सहमत हो गए ।

बालाजी मोशन पिक्चर्स द्दारा प्रोड्यूस फ़िल्म ए फ़्लाइंग जट्ट के निर्देशक रेमो डिसूजा हैं जिसमें टाइगर श्रॉफ़ , जैकलीन फ़र्नांडिस और नेथन जोंस मुख्य भूमिका में नजर आएंगे । यह फ़िल्म 25 अगस्त को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी ।