होम्बले फिल्म्स ने 2022 के 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में बड़ी छाप छोड़ी है । हमेशा दमदार परफॉर्मेंस के लिए जाने जानें वाले ऋषभ शेट्टी ने फिल्म कंतारा में अपने जबरदस्त काम के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवार्ड अपने नाम किया है । इतना ही नहीं कंतारा ने बेस्ट पॉपुलर फिल्म प्रोवाइड होलसम एनर्टेनमेंट का भी अवॉर्ड जीता है । इस बीच, KGF चैप्टर 2 ने बेस्ट कन्नड़ फिल्म और बेस्ट एक्शन डायरेक्टर का अवॉर्ड जीता । एक साल में चार नेशनल अवॉर्ड जीतने की होम्बले फिल्म्स की उपलब्धि वाकई शानदार है । इस जीत के साथ यश ने कंतारा और KGF की नेशनल अवॉर्ड्स में जीत पर ऋषभ शेट्टी और होम्बले फिल्म्स को बधाई दी और कहा- “कन्नड़ सिनेमा का शानदार पल”

होम्बले फिल्म्स ने जीते 4 नेशनल अवॉर्ड
होम्बले फिल्म्स ने कंतारा के साथ पूरे देश में एक बड़ा प्रभाव डाला है, और इस तरह से उनका नेशनल अवॉर्ड जीतना बिल्कुल भी उन्हें इसके काबिल बनाता है। कंतारा और KGF चैप्टर 2 जैसी फिल्मों के साथ, होम्बले फिल्म्स ने ऐसे सफल उदाहरण पेश किए हैं, जिसकी गूंज सिर्फ भारत में नहीं, बल्कि दुनिया भर में है।
कंतारा के लिए नेशनल अवॉर्ड जीतने पर ऋषभ शेट्टी ने खुशी ज़ाहिर करते हुए कहा, “मैं कंतारा के लिए नेशनल अवॉर्ड का सम्मान पा कर बहुत ही खुश हूं। मैं अपने दिल से शुक्रिया अदा करता हूं उन सबको जो इस सफर का हिस्सा रहे, बेहतरीन आर्टिस्ट्स की टीम, तकनीशियनों की टीम और खा कर के होम्बले फिल्म्स का। दर्शकों ने इस फिल्म को सफल बनाया है और उनका समर्थन मुझे बहुत ज़िम्मेदार महसूस कराता है। मैं अपने दर्शकों के लिए और भी बेहतर फिल्म बनाने के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए कमिटेड हूं। खूब सारे सम्मान के साथ, मैं यह अवार्ड हमारे कन्नड़ दर्शकों, दैव नर्तक और अप्पू सर को डेडिकेट करता हूँ। मैं ईश्वर को धन्यवाद देता हूं क्योंकि दैवीय आशीर्वाद से हम इस खास पल तक पहुंचे हैं।”
केजीएफ़ स्टार यश ने इस जीत का जश्न सोशल मीडिया पर मनाया। उन्होंने अपनी टीम के लिए गर्व और आभार व्यक्त किया और दूसरी कन्नड़ फिल्म स्टार्स को भी बधाई दी। यश ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “नेशनल अवॉर्ड के सभी विजेताओं को हार्दिक बधाई। हमारे अपने @shetty_rishab को स्पेशल शाउटआउट @VKiragandur प्रशांत नील और पूरी @hombalefilms टीम को कंतारा और KGF 2 के लिए मिली सही पहचान। यह और भी कई ऊंचाइयों के लिए है। यह असल में नेशनल स्टेज पर कन्नड़ सिनेमा का चमकता हुआ पल है । यह असल में नेशनल स्टेज पर कन्नड़ सिनेमा का चमकता हुआ पल है! कंतारा और KGF 2 को पहचान मिली। आगे और भी कई ऊंचाइयां हैं ।”
Heartiest congratulations to all the winners of the National Awards.
A special shoutout to our very own @shetty_rishab , @VKiragandur , Prashanth Neel and the entire @hombalefilms team for the well-deserved recognition for Kantara and KGF 2. Here's to many more heights.
This is…
— Yash (@TheNameIsYash) August 16, 2024
यश के शब्दों से कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में मजबूत बॉन्ड और दोस्ती का अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने अपनी फिल्म की सफलता का जश्न तो मनाया ही, साथ ही इंडस्ट्री में दूसरों की जीत का भी जश्न मनाया है। KGF 2 और कंतारा दोनों को नेशनल अवॉर्ड मिलना कन्नड़ सिनेमा के लिए एक बड़ा पल है। यह दर्शाता है कि इंडस्ट्री कितनी आगे बढ़ रही है और नेशनल स्टेज पर इसकी क्वालिटी कितनी बढ़ रही है।
बेस्ट कन्नड़ फिल्म के लिए नेशनल अवॉर्ड KGF के लिए सबसे नया सम्मान है। इस फिल्म ने अपनी दमदार कहानी, जबरदस्त एक्शन और यादगार परफॉर्मेंस से भारतीय सिनेमा को बदल दिया है। रॉकी भाई के रूप में यश की भूमिका बहुत पॉपुलर हुई और इस तरह उन्होंने लाखों लोगों के दिलों में एक खास जगह बना ली।
होम्बले फिल्म्स दर्शकों का दिल जीत रही है और इसके पास आने वाली फिल्मों की एक जबरदस्त लिस्ट है। इसमें कंतारा: चैप्टर 1, सलार: पार्ट 2 - शौर्यंगा पर्व, और अन्य का भी नाम शामिल है।
















