सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने शुक्रवार 16 अगस्त को 70वें नेशनल फिल्म अवार्ड्स अनाउंस कर दिए हैं । देश के सबसे प्रतिष्ठित सिनेमा अवॉर्ड्स कहे जाने वाले, नेशनल अवॉर्ड किसी भी फिल्ममेकर के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि होते हैं । इस बार ये अवॉर्ड उन फिल्मों के लिए दिए गए हैं जिन्हें फिल्म सेंसर बोर्ड ने 1 जनवरी 2022  से 31 दिसंबर 2022 के बीच सेंसर सर्टिफिकेट दिया है । 70वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में जहां ऋषभ शेट्टी और उनकी फ़िल्म कंतारा को क्रमश: बेस्ट एक्टर और बेस्ट फ़िल्म का अवॉर्ड मिला वहीं  मनोज बाजपेयी और शर्मिला टैगोर की फिल्म गुलमोहर को बेस्ट हिंदी फिल्म चुना गया है । ये अवॉर्ड सेरेमनी अक्टूबर 2024 में होगी ।

70th National Film Award: कंतारा, ब्रह्मास्त्र, गुलमोहर, सूरज बड़जात्‍या और अरिजीत सिंह ने जीता नेशनल अवॉर्ड ; ये है हर कैटेगरी के विनर्स की पूरी लिस्ट

70वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की घोषणा

सूरज बड़जात्या ने भी 70वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में अपनी फिल्म ऊंचाई के लिए बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड जीता है । इसी फिल्म के लिए नीना गुप्ता ने बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीता है । इसके अलावा रणबीर कपूर की फ़िल्म ब्रह्मस्त्र ने भी तीन कैटेगरी में नेशनल अवॉर्ड जीता है । ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन शिवा के लिए प्लेबैक सिंगिंग कैटेगरी में अरिजीत सिंह, बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन के लिए संगीतकार प्रीतम को और तीसरा अवॉर्ड बेस्ट एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स गेमिंग और कॉमिक्स के लिए ब्रह्मास्त्र ये अवॉर्ड जीता है ।

ब्रह्मास्त्र के तीन नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीतने पर डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने ख़ुशी जताते हुए कहा, “यह हमारे लिए एक खास दिन है । मैं ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन शिवा को राष्ट्रीय पुरस्कारों में मिले इस सम्मान से बहुत खुश हूँ । फिल्म का संगीत हम सभी के दिलों में एक विशेष स्थान रखता है । प्रीतम दा की रचनाएं, अमिताभ के गीत और अरिजीत की आवाज में कुछ ऐसा है जिसके लिए मैं बहुत गर्व और आभारी महसूस करता हूं । संगीत से लेकर विजुअल इफेक्ट्स तक हमने इस फिल्म को बनाने में बहुत सारा प्यार डाला और मैं इस शानदार सहयोगात्मक प्रयास के लिए पूरी टीम को धन्यवाद देता हूं ।”

ये अवॉर्ड उन फिल्मों के लिए दिए गए हैं जिन्हें फिल्म सेंसर बोर्ड ने 1 जनवरी 2022 से 31 दिसंबर 2022 के बीच सेंसर सर्टिफिकेट दिया है ।

70वें National Film Awards में किस-किसने किस कैटिगरी में अवॉर्ड जीता, ये है पूरी लिस्ट :-

बेस्‍ट फीचर फिल्‍म - अट्टम (मलयालम)

बेस्‍ट हिंदी फिल्‍म - गुलमोहर

बेस्‍ट डायरेक्‍टर - सूरज बड़जात्‍या (ऊंचाई)

बेस्‍ट म्‍यूजिक डायरेक्‍टर (बैकग्राउंड) - एआर रहमान (पोन्‍न‍िय‍िन सेल्‍वन 1)

बेस्‍ट पॉपुलर फिल्‍म अवॉर्ड - कंतारा (ऋषभ शेट्टी)

बेस्‍ट फीचर फिल्‍म ऑन नेशनल, सोशल इश्‍यू - कच्‍छ एक्‍सप्रेस (गुजराती)

बेस्‍ट कन्‍नड़ फिल्‍म - KGF चैप्‍टर 2

बेस्‍ट तमिल फिल्‍म - पोन्‍न‍िय‍िन सेल्‍वन 1

बेस्‍ट तेलुगू फिल्‍म - कार्तिकेय 2

बेस्‍ट मराठी फिल्‍म - वाल्‍वी

बेस्‍ट बंगाली फिल्‍म - काबेरी अंतराधन

बेस्‍ट ताइवा फिल्‍म - सिकाइसल

बेस्‍ट मलयालम फिल्‍म - सऊदी वेल्लक्का

बेस्‍ट असमी फिल्‍म - ईमुथी पुथी

बेस्‍ट एक्‍टर - ऋषभ शेट्टी (कंतारा)

बेस्‍ट एक्‍ट्रेस - नित्‍या मेनन (थिरुचित्रम्बलम), मानसी पारेख (कच्‍छ एक्‍सप्रेस)

स्‍पेशल मेंशन अवॉर्ड - मनोज बाजपेयी (बेस्ट एक्टर- गुलमोहर)

बेस्‍ट एक्‍ट्रेस इन सपोर्टिंग रोल - नीना गुप्‍ता (ऊंचाई)

बेस्‍ट एक्‍टर इन सपोर्टिंग रोल - पवन राज मल्‍होत्रा (फौजा, हरियाणवी फिल्‍म)

बेस्‍ट फिल्‍म की एनिमेशन-विजुअल इफेक्‍ट्स - ब्रह्मास्‍त्र पार्ट 1 (अयान मुखर्जी)

बेस्‍ट प्‍लेबैक सिंगर (फीमेल) - बॉम्‍बे जयश्री (सउदी वेल्लक्का)

बेस्‍ट प्‍लेबैक सिंगर (मेल) - अरिजीत सिंह (केसरिया, ब्रह्मास्‍त्र)

बेस्‍ट म्‍यूजिक अवॉर्ड - प्रीतम (ब्रह्मास्‍त्र)

बेस्‍ट लिरिक्‍स अवॉर्ड - नौशाद सादर खान (फौजा-हरियाणवी मूवी)

बेस्‍ट स्‍टंट कोरियोग्राफी - KGF चैप्‍टर 2

बेस्‍ट एडिटिंग अवॉर्ड - अट्टम (मलयालम)

बेस्‍ट प्रोडक्‍शन डिजाइन - अपराजितो

बेस्‍ट बुक ऑन सिनेमा - किशोर कुमार: द अल्‍टीमेट बायोग्राफी (अनुराधा भट्टाचार्जी, पार्थ‍िव धर)

स्‍पेशल मेंशन (म्‍यूजिक मेंशन) - संजय सलील चौधरी

बेस्‍ट एक्‍शन डायरेक्‍शन अवॉर्ड - KGF चैप्‍टर 2 (Anbariv)

बेस्‍ट मेकअप - अपराजितो (सोमनाथ कुंडू)

बेस्‍ट प्रोडक्शन डिजाइन - अपराजितो (आनंद आध्‍या)

बेस्‍ट साउंड डिजाइन - पोन्‍न‍िय‍िन सेल्‍वन 1 (आनंद कृष्‍णामूर्ति)

बेस्‍ट सिनेमेटोग्राफी - पोन्‍न‍िय‍िन सेल्‍वन 1 (रवि वर्मन)

बेस्‍ट चाइल्‍ड आर्टिस्‍ट - श्रीपथ (मलिकापुरम)