संगीत सेंसेशन यो यो हनी सिंह को अपने खूबसूरत संगीत क्रिएशन के लिए दुनिया भर में सरहाया जाता है और हाल ही में गायक ने बैंकाक में एक दिवाली कॉन्सर्ट में परफॉर्म किया है जहाँ यो यो हनी सिंह अपने देसी मूव्स की झलक साझा करते हुए भांगड़ा पर थिरकते हुए नज़र आये ।

यो यो हनी सिंह ने बैंकाक में अपने गानों से किया सभी को मंत्रमुग्ध
यो यो हनी सिंह ने बैंकाक में अपने अन्य गानों के साथ ब्लू आईज, अंगरेजी बीट, मखना जैसे सुपरहिट गानों पर भी परफॉर्म किया और प्रशंसकों का उत्साह अपने चरम पर था जो गायक के साथ सुर में सुर मिलाने से खुद को रोक नहीं पाए ।
हाल ही में, गायक ने आईफा में 'बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन' के लिए अवार्ड जीता था, जो उन्हें फिल्म सोनू के टीटू की स्वीटी में उनके सराहनीय संगीत निर्देशन के लिए दिया गया था । इतना ही नहीं, रॉकस्टार को उनके क्लासिक हिट गीत 'गुड़ नालो इश्क मीठा' के रीक्रिएशन के लिए अपार सराहना मिली है, जिसे रिलीज के कुछ ही समय में लाखों बार देखा जा चुका था ।

कुछ दिन पहले, यो यो हनी सिंह को उनके प्रशंसकों ने हांगकांग में घेर लिया था जहाँ संगीतकार ने अपने हिट गीत चार बोटल वोडका पर लाइव परफॉर्म करते हुए एक बार फिर सभी को अपना दीवाना बना लिया था । विदेशी देश में भी इतने सारे प्रशंसकों को देखना, संगीत निर्देशक के लिए एक भावुक लम्हा था जिसका एक वीडियो यो यो हनी सिंह ने शेयर भी किया था ।
यो यो हनी सिंह के लिए अपने सफल गीत मखना, उर्वशी और सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले सोनू के टीटू की स्वीटी एल्बम के साथ साल 2018 सुपरहिट रहा है। इस वर्ष भी उन्होंने हमें खड्के ग्लासी और गुड़ नालो इश्क मीठा के साथ पार्टी एंथम दिए है, जिसके बाद अब हम उनके आगामी गानों के लिए उत्साहित है ।

यो यो हनी सिंह के आगामी प्रोजेक्ट्स के बारे में सुनकर प्रशंसक ओर अधिक उत्साहित हो गए है और अब उनके गानों के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं ।
















