बॉलीवुड में मल्टी-टैलेंटेड स्टार्स की कोई कमी नहीं है । जहां कई एक्टर्स बेहतरीन डांस कर सकते हैं, पेंटिंग कर सकते हैं, यहां तक कि फिल्मों का निर्देशन भी कर सकते हैं, वहीं इंडस्ट्री में बहुत सा म्यूजिकल टैलेंट भी देखने को मिलता है। और इन टैलेंट्स में से कुछ, इंडस्ट्री के न्यूकमर्स में से भी हैं । रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने अपनी एक्टिंग स्किल दिखाने से पहले अपनी सिंगिंग स्किल दिखाकर सभी को इंप्रेस कर दिया है । असल में राशा थडानी एक बेहतरीन म्यूजिशियन भी हैं ।

राशा थडानी का म्यूजिक टैलेंट
राशा छह साल की उम्र से ही, संगीत सीखती आ रही हैं । इंडियन क्लासिकल से लेकर जैज़ तक, वह म्यूजिकल आर्ट का पूरी शिद्दत के साथ अभ्यास कर रही हैं । शंकर महादेवन अकादमी के साथ, एक कोर्स पूरा करने के बाद, राशा एक अच्छी म्यूजिशियन के रूप में उभरी हैं, जिन्होंने अपनी सांस्कृतिक जड़ों को भी पूरी तरह बनाये रखा है । राशा ने उस्ताद कादिर मुस्तफा खान के साथ क्लासिकल म्यूजिक में भी महारत हासिल की है, जिन्हे म्यूजिक इंडस्ट्री में अपने परिवार के बहुमूल्य काम और योगदान के लिए जाना जाता है ।
ऐसा लगता है कि यह खूबसूरत अभिनेत्री न केवल अच्छे कपड़े पहनने के साथ एक फैशन ट्रेंडसेटर है, बल्कि संगीत की दुनिया की एक छिपी हुई प्रतिभा भी है। उम्मीद है कि उन्हें जल्द ही बड़े पर्दे पर देखा जाएगा, या यूं कहें कि सुना जाएगा ।
















