मेगा पावर स्टार राम चरण और जूनियर एनटीआर की एस एस राजामौली निर्देशित ब्लॉकबस्टर फिल्म, आरआरआर जापान में अच्छा प्रदर्शन कर रही है । आरआरआर की जापान रिलीज़ के दौरान राम चरण अपनी आरआरआर टीम के साथ जापान में हैं जहां वह अपने जापानी फ़ैंस के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं । हाल ही में राम चरण ने अपने सोशल मीडिया पर आरआरआर निर्देशक एसएस राजामौली और उनके बेटे कार्तिकेय और सह अभिनेता, जूनियर एनटीआर के साथ सबसे प्यारी तस्वीरें साझा की जो देखते ही देखते वायरल हो गईं ।

राम चरण की आरआरआर
आरआरआर की टीम को मिली प्रतिक्रिया से खुश राम ने कहा कि, “आरआरआर की यात्रा समृद्ध, रोमांचक रही है, और इससे जुडी यादें जीवन भर मेरे साथ रहेंगी । जापान के लोगों ने हम पर जो प्यार बरसाया है, उन भावनाओं को शब्दों में बयां करना आसान नहीं है । सिनेमा का वास्तव में कोई बैरियर नहीं है और इसके लिए राजामौली गारू को धन्यवाद । मैं कार्तिकेय और जूनियर एनटीआर को भी धन्यवाद देना चाहता हूं जो इस फिल्म और इस यात्रा के मजबूत स्तम्भ हैं ।
रामचरण ने अपने इंस्टाग्राम से दो तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें से एक में वह निर्देशक राजामौली के साथ नजर आ रहे हैं । वहीं दूसरी तस्वीर में वह अपने को-स्टार जूनियर एनटीआर और एस.एस कार्तिकेय भी दिखाई दे रहे हैं ।
इन तस्वीरों को शेयर कर राम चरण ने लिखा, “दीवाली के लिए घर जाने से चूक गए, लेकिन मैं जापानी दर्शकों से आरआरआर के लिए प्यार का अनुभव करने का एक बार का मौका कैसे चूक सकता हूं । जापान खास है- वे लोग, संस्कृति, प्यार और सम्मान जो उनके पास सभी के लिए बेजोड़ है । यह सिर्फ शुरुआत है... इस अनुभव के लिए आपको बहुत प्यार एस एस राजमौली । भाई जूनियर एनटीआर के साथ फिर से क्वालिटी टाइम बिताने में बहुत मजा आया ।”
Missed being home for Diwali, but how could I miss a once in a lifetime chance of experiencing love for RRR from the Japanese audiences. ??☄️
Japan is special - The people , the culture, the love & respect they have fr everyone is unmatched.
愛しています ❤️ pic.twitter.com/TEwXFPTFoH
— Ram Charan (@AlwaysRamCharan) October 26, 2022
सोशल मीडिया पर रामचरण की अपनी आरआरआर टीम के साथ शेयर की गई फ़ोटो काफ़ी पसंद आ रही है ।
Delighted and honoured to meet the legendary @Kojima_Hideo in Japan????
Talked to him about video games, movies and much more… Will cherish these memories for long :) pic.twitter.com/jNuqtFyvib
— rajamouli ss (@ssrajamouli) October 20, 2022
















