प्रभास की हॉरर, फैंटेसी ड्रामा द राजा साब का ट्रेलर रिलीज हो गया है । द राजा साब अपने धमाकेदार सेट्स और ग्रैंड स्केल के साथ लेवल अप करता है। इंडिया का अब तक का सबसे बड़ा हॉरर सेट, एक पूरा डरावना महल, जहां रोमांच और भूतिया माहौल दोनों साथ-साथ। लेकिन फिल्म सिर्फ डर पर नहीं रुकी, इसमें प्यार, परिवार और वंश की कहानी भी है यानी दिल को भी छू जाएगी।

द राजा साब का ट्रेलर रिलीज
ट्रेलर की ओपनिंग में बमन ईरानी, प्रभास को हिप्नोटिज़्म से कंट्रोल करते दिखते हैं सीधा मिस्ट्री और टेंशन। फिर आते हैं प्रभास की मस्तियां और रोमांस तीनों हीरोइनों के साथ उनका फ्लर्टी अंदाज़ देखकर फैंस सीटियां बजा देंगे। हंसी-मज़ाक, कॉमेडी टाइमिंग और डरावने सीन का ऐसा कॉम्बिनेशन, कि मज़ा दुगुना हो जाता है।
फ्लैशबैक में दादी मां की माँ दुर्गा से प्रार्थना, भूतिया हवेली, डरावनी लड़ाइयाँ और बैकग्राउंड म्यूज़िक सब मिलकर दिल दहला देते हैं। तभी एंट्री होती है संजय दत्त की खतरनाक अंदाज़ में जिसने तो रोंगटे खड़े कर दिए। एंडिंग में ट्विस्ट प्रभास का डबल रोल, असली राजा का राज़ फैंस को और भी क्यूरियस कर गया।

कल्कि 2898 एडी की ₹1200 करोड़ वाली ब्लॉकबस्टर सक्सेस के बाद प्रभास की धमाकेदार वापसी इस बार चार्म, हीरोइज़्म और सुपरनैचुरल ड्रामा सब मिलेगा एक साथ। मेकर्स ने 3+ मिनट का लंबा ट्रेलर रिलीज़ कर दिया रिलीज़ से 3 महीने पहले! कॉन्फिडेंस लेवल देखो। आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में 105 थिएटर्स में मासी स्क्रीनिंग फैंस के हल्ले, सीटियां, चीयर्स ने इसे पब्लिक फेस्टिवल बना दिया।
डायरेक्टर मारुति बोले, “द राजा साब हमारे लिए सिर्फ फिल्म नहीं, इमोशन है। प्रभास गरु ने जो एनर्जी दी है, वो स्क्रीन पर देखना ही अलग मज़ा देगा। हाल ही में इंट्रो सॉन्ग फिनिश हुआ ये हमारे डार्लिंग सुपरस्टार के लिए प्यार का तोहफ़ा है।”
प्रोड्यूसर टीजी विश्व प्रसाद ने कहा, “इंडिया का सबसे बड़ा हॉरर सेट, सबसे दमदार कास्ट और प्रभास हमारा टारगेट हमेशा एक अनफ़ॉरगेटेबल पैन-इंडिया स्पेक्टेकल बनाना था। ट्रेलर पर इतना प्यार देखकर हमें यकीन हो गया है कि असली जादू 9 जनवरी को होगा।”
स्टारकास्ट में प्रभास के साथ संजय दत्त, बमन ईरानी, ज़रीना वहाब, मलविका मोहनन, निधि अग्रवाल और ऋद्धि कुमार। म्यूज़िक थमन एस का और प्रोडक्शन People Media Factory का – फिल्म रिलीज़ होगी तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में।
हॉरर + फैंटेसी + इमोशन + प्रभास का स्वैग = द राजा साब धमाका
















