राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म कार्तिकेय 2 (सर्वश्रेष्ठ तेलुगु फिल्म) से देशभर में पहचान बनाने वाले बहुप्रतिभाशाली अभिनेता निखिल सिद्धार्थ अब अपनी 20वीं फिल्म स्वयंभू के साथ एक और पैन-इंडिया महाकाव्य के लिए तैयार हैं। भारत कृष्णमाचारी के निर्देशन में बन रही यह ऐतिहासिक एक्शन फिल्म फिलहाल निर्माणाधीन है, जिसमें निकिल एक ऐसे योद्धा की भूमिका में नजर आएंगे जैसा अवतार उन्होंने पहले कभी नहीं निभाया। भव्य दृश्यों, गहन ड्रामा और समृद्ध सांस्कृतिक पृष्ठभूमि से सजी यह फिल्म पिक्सेल स्टूडियोज के तहत भूवन और श्रीकर द्वारा निर्मित है और टैगोर मधु द्वारा प्रस्तुत की गई है।

भारत कृष्णमाचारी निर्देशित फिल्म स्वयंभू से सामने आया कार्तिकेय स्टार निखिल सिद्धार्थ का वॉरियर लुक ; जल्द रिलीज़ होगा टीज़र

निखिल सिद्धार्थ की फिल्म स्वयंभू

निकिल के जन्मदिन पर स्वयंभू टीम ने एक शक्तिशाली पोस्टर जारी किया, जिसमें युद्धभूमि के पृष्ठभूमि में निखिल और सायुक्ता की दमदार जोड़ी के साथ प्राचीन राजदंड 'सेंगोल' की झलक देखने को मिली।

पोस्टर में निखिल एक उग्र योद्धा के रूप में तलवार थामे युद्ध के बीच खड़े हैं, उनकी आंखों में जुनून और शक्ति साफ झलकती है। उनके साथ सायुक्ता धनुष-बाण लिए तैयार खड़ी हैं। यह पोस्टर फिल्म के महाकाव्यात्मक स्तर और भव्यता को दर्शाता है, वहीं पीछे नजर आ रहा सेंगोल शक्ति और ऐतिहासिक विरासत का प्रतीक बनकर उभरता है।

सेंगोल सत्ता और धर्मनिष्ठा का कालजयी प्रतीक है। प्राचीन राजाओं से लेकर भारत की आज़ादी तक, इसकी विरासत ऐतिहासिक रही है। मान्यता के अनुसार, भगवान राम को धर्म के अनुसार राज करने का प्रतीक मानकर यह सेंगोल प्रदान किया गया था – जो न्यायपूर्ण नेतृत्व की परंपरा की नींव बना।

हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए संसद भवन में स्पीकर की सीट के पास सेंगोल की स्थापना कर भारत की समृद्ध विरासत को नमन किया।

हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए संसद भवन में स्पीकर की सीट के पास सेंगोल की स्थापना कर भारत की समृद्ध विरासत को नमन किया।

निखिल सिद्धार्थ और सायुक्ता के अलावा, फिल्म में नाभा नटेश दूसरी महिला प्रधान भूमिका में नजर आएंगी। सिनेमैटोग्राफर के. के. सेंथिल कुमार के कैमरे ने फिल्म को जीवंत किया है, जबकि संगीत रवि बसरूर ने दिया है। प्रोडक्शन डिजाइन की कमान एम. प्रभाकरन और रवींद्र ने संभाली है।