आयुष शर्मा और वारिना हुसैन की आगामी फ़िल्म लवरात्री का नया गाना, 'रंगतारी' रिलीज हो चुका है । डांस करने पर मजबूर कर देने वाली बीट और लिरिक्स पर आयुष शर्मा ने अपने डांस के साथ इस गाने में चार चाँद लगा दिए है। वही, यो यो ने रंगतारी में अपने रैप के साथ इस गाने को ओर भी ज़्यादा रंगीन बना दिया है।

सलमान खान को भी पसंद आया रंगतारी
सलमान खान ने लवरात्री का नया गीत "रंगतारी" शेयर करते हुए लिखा,"देखिए मज़ेदार #Rangtaari गीत, मैंने तो पिक्चर प्रोड्यूस की है और मुझे तो मज़ा आ गया देख के, अगर आपको भी यह गाना पसंद आये तो आप भी बताइए।"आयुष शर्मा ने कुछ दिन पहले गाने के टीज़र का अनावरण किया था और तभी से गाना रिलीज होने का इंतजार किया जा रहा था।
शब्बीर अहमद द्वारा लिखित और तनिष्क बागची द्वारा रचित यह त्योहारों के सीजन के लिए बिल्कुल परफ़ेक्ट गाना है। गुजरात की पृष्ठभूमि पर आधारित लवरात्री की कहानी आयुष शर्मा और वरिणा हुसैन की प्रेम कहानी के इर्दगिर्द घूमती हुई नज़र आएगी।
लवरात्री में गरबा कहानी का एक अनिवार्य हिस्सा है इसिलए आयुष और वारिना को गरबा सीखने के लिए कठिन प्रशिक्षण से गुज़रना पड़ा था। आयुष और वारिना अक्सर गरबा अभ्यास की तस्वीरें और वीडियो के साथ अपने प्रशंसकों का ध्यान आकर्षित करते आये है।
यह भी पढ़ें : फ़ेस्टिव सीजन के मूड को बनाएगा लवरात्री का नया गाना 'रंगतारी'
लवरात्री नीरेन भट्ट द्वारा लिखी गयी है जो एक प्रसिद्ध गुजराती लेखक और पटकथा लेखक है। यह रोमांटिक ड्रामा सलमान खान फिल्म्स के अगले वेंचर को चिह्नित करेगा। सलमान खान फिल्म्स बैनर के तहत बनी यह फिल्म सलमान खान द्वारा निर्मित है और 5 अक्टूबर, 2018 के दिन नज़दीकी सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
















