सीज़न की सरप्राइज वेडिंग के ट्रेलर के साथ, यो यो हनी सिंह के गाने 'खड़के ग्लासी' को जबरिया जोड़ी के लिए रीक्रिएट किया गया है । यो यो हनी सिंह के नए पेप्पी नंबर को नए अवतार में देखने के लिए हमारा उत्साह सातवें आसमान पर है । इस हफ़्ते की शुरुआत में फ़िल्म जबरिया जोड़ी ने अपना ट्रेलर लॉन्च किया था और ट्रेलर में दर्शकों को यो यो हनी सिंह के क्लासिक पंजाबी नंबर की झलक देखने मिली और इस नए मिक्स को मजेदार टच देने के लिए कूल और देसी अंदाज़ में रीक्रिएट किया गया है ।

जबरिया जोड़ी के ट्रेलर में दिखी यो यो हनी सिंह के क्लासिक गाने की झलक!

यो यो हनी सिंह को मिली मखना से खूब सराहना

सुपरस्टार गायक को अपने आखिरी गीत मखना के लिए शानदार प्रतिक्रिया प्राप्त हुई थी और अब, गायक अपने अगले रिलीज के लिए तैयार है । हनी सिंह अपने सराहनीय काम के साथ समय-समय पर अपने प्रशंसकों का मनोरंजन करना बखूबी जानते है ।

हाल ही में, हनी सिंह ने अपने चार्टबस्टर गीत 'दिल चोरी' के लिए मुंबई में आयोजित हालिया संगीत पुरस्कार में 'सॉन्ग ऑफ द ईयर' का पुरस्कार जीता था ।

साल 2018 हनी सिंह के लिए एक शानदार वर्ष रहा है जिसमें गायक ने दिल चोरी और छोटे छोटे पेग, दिस पार्टी इज ओवर नाउ, रंगतारी से ले कर शाहिद कपूर-कियारा आडवाणी पर फिल्माया गया सिंगल उर्वशी जैसे कई चार्टबस्टर्स गानों के साथ दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था ।

यह भी पढ़ें : Jabariya Jodi Trailer: सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा की जबरिया जोड़ी के धमाकेदार ट्रेलर में फ़नी डायलॉग्स ने हंसा-हंसाकर किया लोटपोट

हनी सिंह ने अपने संगीत और अनुपम शैली के साथ भारतीय संगीत उद्योग को अपना दीवाना बना लिया है । इसी के साथ, गायन सनसनी ने एक बार फिर अपने प्रशंसकों के दिलों पर अपना जादू बिखेर दिया है । वर्तमान में, हनी सिंह अपने आगामी गीतों के लिए कमर कस रहे हैं जिसका उनके प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहे है ।