
आज 10 जनवरी को ह्रितिक रोशन अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं । लेकिन साल 2016 ह्रितिक के लिए कुछ खास नहीं रहा । कंगना रानौत के साथ विवाद की खबरें और बॉक्सऑफ़िस पर ह्रितिक की बहुप्रतिक्षित फ़िल्म मोहेंजो दारो की असफ़लता ने ह्रितिक को जरा भी निरुत्साहित नहीं किया । वह आने वाले वर्ष में अपने जन्मदिन के रूप में आशा और खुशी से भरे हुए है और उनकी फ़िल्म काबिल रिलीज होने को तैयार है । ह्रितिक रोशन ने सुभाष झा के साथ खुलकर बात की ।
आपका जन्मदिन आपके लिए क्या मायने रखता है ?
मुझे लगता है ये बहुत खास है क्योंकि जन्मदिन लोगों को ये कहने का मौका देता है कि वे आपको प्यार करते हैं और और आपको प्यार विनिमय का मौका देता है । और इसी वजह से अपने जन्मदिन को पूरे आनंद के साथ मनाना चाहिए ।
आपके जन्मदिन की कुछ यादगार चीज ?
फ़ैंसी ड्रेस पार्टिज ! हम उन्हें प्यार करते थे! और नए खिलौनों के लिए जागते थे!
नि:संदेह अब आपके बेटों को आपके जन्मदिन के लिए ज्यादा उत्साहित होना चाहिए आपकी तुलना में ?
मेरा जन्मदिन उनके लिए बहुत खास है क्योंकि हम हमेशा मेरे जन्मदिन पर कुछ क्रेजी करते हैं । हालांकि इस बार, काबिल का पोस्ट प्रोडक्शन काम मुझे पूरे दिन व्यस्त रखेगा इसलिए मुझे मेरी कल्पनाओं को थोड़ा साइड में रखना पड़ेगा । लेकिन मुझे पूरा विश्वास है मैं कुछ मजेदार प्रबंधन कर लूंहा ।
यह जन्मदिन आपके करियर की एक बड़ी फ़िल्म लेकर आया है , काबिल आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण है ?
बहुत महत्वपूर्ण है । एक बार फ़िर 'कहो ना प्यार है'…जैसा महसूस हो रहा है । दरअसल वो फ़िल्म भी जनवरी में ही रिलीज हुई थी ।
क्या आप मोहेंजो दारो की असफ़लता से निराश थे ?
बॉक्सऑफ़िस पर किसी भी फ़िल्म के परिणाम से मैं कभी भी निराश नहीं होता । 40 पार करने के बाद, आपको लगता है कि जीवन 40 में शुरू होती है, क्या आप सहमत हैं ? जब जागो तब ही सवेरा है, जब भी आप खड़े होने और जीवन के उतार-चढ़ाव की धुनों पर डांस करने का फ़ैसला करते हो, तभी जीवन शुरू हो जाता है । लेकिन मेरा 40 का पड़ाव निश्चित रूप से सबसे मजेदार है । मेरी पूर्णता के साथ अपना जीवन जीने की योजना है ।
आपकी जिंदगी का ऐसा कौनसा सबसे महत्वपूर्ण सबक है जो जिंदगी ने आपको सिखाया ?
यहां जादू मौजूद है । आप खुद के लिए अपने दोनों हाथों से एक दुनिया बना सकते हो जब तक कि आपके अंदर आने वाली जिंदगी के बारें में एक जिज्ञासु बच्चे की तरह कोई उत्सुकता न हो । मैं जिंदगी को लेकर बहुत जिज्ञासु हूं और अपने दोनों हाथों से जिंदगी के नए अनुभवों को थामता हूं । मुझे अपने दोनों बेटों के साथ दुनिया को एक्सप्लोर करना अच्छा लगता है । मेरे लिए यह एक खेल है । और मुझे खेल पसंद है ।
क्या आप चाहते हो कि आपके बेटे अभिनेता बनें ?
वो जो भी बनना चाहते हैं वो बन सकते हैं । मेरी सिर्फ़ एक शर्त है कि वो जो भी करें वो सबसे अच्छा करें ।
काबिल के बाद आपने कौनसा प्रोजेक्ट हाथ में लिया है ?
अभी तक कोई नहीं । मैं कई सारे प्रोजेक्ट देख रहा हूं । लेकिन खबरों के विपरीत मैंने अभी तक कोई नई फ़िल्म साइन नहीं की है ।
बीते साल में पीछे मुड़कर देखें, तो कौनसी एक चीज है जो आप बदलना चाहेंगे ?
पूर्ण रूप से, कुछ नहीं ! मैं अपनी जिंदगी से प्यार करता हूं । भगवान ने मेरे लिए बहुत किया है । छोटी-मोटी परेशानियां मुझे परेशान नहीं करती है ।
















