
बॉलीवुड के ‘ग्रीक गॉड’ कहे जाने वाले अभिनेता ह्रितिक रोशन भले ही दिखने में कितने मॉर्डन दिखें, लेकिन भीतर से असल मे वो काफी भक्तिमय इंसान है। ह्रितिक रोशन अपनी रोज़मर्रा की ज़िंदगी मे एक चीज़ करना कभी नही भूलते, और वो है गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेना |
अभिनेता ने अपने आशियाने के प्रवेश दरबार पर एक गणपति भगवान की मूर्ति स्थापित की हुई है और ह्रितिक हर रोज़ उन्हीं गणपति भगवान की मूर्ति का आशीर्वाद ले कर ही घर से बाहर कदम रखते हैं।
ह्रितिक के खानदान में कई दशक से गणेश उत्सव मनाया जाता रहा है और बचपन से अभिनेता अपने घर मे गणपति की पूजा आराधना करते आये है। इसिलए अब ऋतिक स्वयं अपनी इस खानदानी प्रथा को निभाते है जहाँ हर साल अपने समूह परिवार के साथ ह्रितिक अपने घर गणपति की स्थापना कर, उनकी पूजा आराधना करते है।
बहुत लोगों को ह्रितिक के इस भक्तिमय अंदाज़ के बारें में पता है क्योंकि उन्हें अपने इस अंदाज का दिखावा करने में ज़्यादा विश्वास नहीं है और वह इसे खुद तक सीमित रखना पसंद करते है।
अभिनेता का यह भक्ति वाला अंदाज़ उनकी फिल्म अग्निपथ में भी बखूबी देखने मिला था जिसमे ह्रितिक ने गणपति के भक्त की भूमिका निभाई थी |
















