HRfeature8

ह्रितिक रोशन अपने रोल के लिए पहले तैयारी करना पसंद करते हैं और उसके लिए वह कोई शॉर्टकट नहीं अपनाते । वह उस किरदार में एकदम घुस जाते हैं क्योंकि वो किरदार ह्रितिक को चुनौती देते हैं । फ़िर चाहे वो 'कोई मिल गया' का रोहित मेहरा का किरदार हो या फ़िर 'गुजारिश' का मैस्करेनहास का किरदार, जब किरदार सूक्ष्म है तो ह्रितिक ऐसे किरदारों को करने के लिए दिलेर हैं ।

अपनी अगली फ़िल्म काबिल में ह्रितिक एक अंधे आदमी का किरदार अदा कर रहे हैं, जिसकी जिंदगी एक ऐसी अप्रिय घटना घट जाती है जो उसे हिला कर रख देती है । एक अंधे व्यक्ति की तरह चाल-ढाल, बात करना और डांस करना वाकई एक बहुत कठिन चुनौती थी, ह्रितिक, जो अपने किरदार में एकदम घुस जाते हैं, ने जुहु में एक हॉटल में कमरा बुक कर खुद को बंद कर लिया और इस दौरान वह किसी से भी नहीं मिले ।

अन्य फिल्मों की शूटिंग से पहले भी, ह्रितिक खुद को बाहरी दुनिया से अलग कर उस किरदार की तैयारी करते हैं । ह्रितिक इस फ़िल्म में एक अंधे व्यक्ति का किरदार अदा कर रहे हैं और वह अपनी विकलांगता में क्षमता साबित करने के एक मिशन पर है । और इसी किरदार की तैयारी करने के लिए और अपने किरदार को अपने मन में बैठाने के लिए ह्रितिक अंडरग्राउंड हो गए । ह्रितिक का ऐसा समर्पण अच्छे परिणाम के लिए बाध्य है । वो कहते हैं न, काबिल के लिए किया गया इंतजार अच्छी तरह लायक है ।

निर्देशक संजय गुप्ता की आगामी फ़िल्म काबिल में ह्रितिक रोशन के साथ यामी गौतम भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी । यह फ़िल्म 26 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।