फैशन एंटरप्रेन्योर फंड (FEF) की टीम ने दिल्ली की माननीय मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मुलाकात कर भारत के फैशन और क्राफ्ट सेक्टर को मज़बूती देने के अपने विज़न को साझा किया। बैठक का मुख्य उद्देश्य था- भारत की समृद्ध क्राफ्ट परंपरा और रचनात्मक प्रतिभा को वैश्विक स्तर पर स्थापित करते हुए, इस उद्योग को रोज़गार, उद्यमिता और आर्थिक विकास का प्रमुख इंजन बनाना।

फैशन एंटरप्रेन्योर फंड ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को पेश किया भारत के फैशन और क्राफ्ट इकोनॉमी का विज़न ; धर्मा की रियलिटी सीरीज़ पिच टू गेट रिच से भी कराया इंट्रूड्यूस

भारत के फैशन और क्राफ्ट इकोनॉमी का विज़न

इस चर्चा का नेतृत्व वागीश पाठक (चेयरमैन, FEF), पुनीत मल्होत्रा (COO, FEF) और रितेश वर्मा (हेड ऑफ एंटरप्राइज स्ट्रैटेजी – VP) ने किया। टीम ने मुख्यमंत्री के समक्ष FEF का मिशन साझा किया, जिसके तहत फैशन, ब्यूटी और लाइफस्टाइल सेक्टर के भारतीय उद्यमियों के लिए एक संपूर्ण ग्रोथ इकोसिस्टम तैयार किया जा रहा है जो ‘मेक इन इंडिया’ और ‘कंज़्यूम इंडियन’ की भावना को आगे बढ़ाता है।

बैठक के दौरान, डेलीगेशन ने FEF की आगामी पहल पिच टू गेट रिच का भी परिचय दिया । यह एक रियलिटी सीरीज़ है जिसे धर्माटिक एंटरटेनमेंट के सहयोग से बनाया गया है और जल्द ही जियोहॉटस्टार पर प्रसारित होगी। शो में भारत के सबसे प्रतिभाशाली फैशन एंटरप्रेन्योर्स अपने आइडियाज़ को प्रमुख निवेशकों और इंडस्ट्री लीडर्स के सामने पेश करते दिखाई देंगे।

इस मुलाकात पर बात करते हुए, वागीश पाठक, चेयरमैन, FEF ने कहा, “FEF का उद्देश्य भारतीय क्रिएटिविटी का जश्न मनाना और हमारे एंटरप्रेन्योर्स को सस्टेनेबल, वर्ल्ड-क्लास ब्रांड्स बनाने में सक्षम बनाना है। हमें माननीय मुख्यमंत्री के साथ अपना विज़न साझा करने का अवसर मिलने पर सम्मानित महसूस हुआ। दिल्ली हमेशा से फैशन हब रही है और उचित समर्थन से यह वैश्विक फैशन एंटरप्रेन्योरशिप का केंद्र बन सकती है।”

Pitch to Get Rich जैसी पहलों और दूरदर्शी सोच के साथ, FEF भारत के फैशन उद्योग को वैश्विक मंच पर दमदार पहचान दिलाने की दिशा में लगातार कदम बढ़ा रहा है।