बॉलीवुड हंगामा ओटीटी इंडिया फेस्ट और इंडिया एंटरटेनमेंट अवार्ड्स के दूसरे एडिशन का आगाज 3 अक्टूबर को मुंबई में हुआ । 3 अक्टूबर को मुंबई के ताज लैंड्स एंड में आयोजित बॉलीवुड हंगामा ओटीटी इंडिया फेस्ट और इंडिया एंटरटेनमेंट अवार्ड्स की शुरूआत पैनल डिस्कशन और मास्टरक्लास सेशन से हुई । और 4 अक्टूबर को दूसरे दिन की शुरूआत कुछ दिलचस्प पैनल डिस्कशन से हुई । इस पैनल डिस्कशन में लोकप्रिय वेब सीरिज फैबुलस लाइव्स वर्सेज बॉलीवुड वाइव्स की स्टार कास्ट महीप कपूर, नीलम कोठारी, सीमा किरण सजदेह और भावना पांडे शामिल हुईं जिसमें उन्होंने न केवल अपने शो के तीसरे सीजन के बारें में खुलकर बात की बल्कि अन्य विषयों पर भी खुलकर बात की ।

Bollywood Hungama OTT India Fest 2024: फैबुलस लाइव्स वर्सेज बॉलीवुड वाइव्स स्टार नीलम ने शेयर किया एक इतने सालों बाद कैमरा फ़ेस करने का चैलेंज

फैबुलस लाइव्स वर्सेज बॉलीवुड वाइव्स सीजन 3

दो सक्सेसफ़ुल सीजन के बाद अब फैबुलस लाइव्स वर्सेज बॉलीवुड वाइव्स का तीसरा सीजन आ रहा है । ऐसे में नीलम ने नए सीजन के बारें बताया कि एक उम्र के बाद कैमरा फ़ेस करना आसान नहीं होता । नीलम कोठारी ने उम्र के पहलू के बारे में भी बात की और बताया कि कैसे एक निश्चित उम्र की चार महिलाएँ कैमरे का सामना कर रही हैं और अपने करियर को नया रूप दे रही हैं। “एक निश्चित उम्र के बाद कैमरे का सामना करना आसान नहीं है। यह कठिन है। कभी-कभी हम सुनते हैं कि हमारे जानने वाले लोग हमारी उम्र के बारे में बात करते हैं और हमारी उम्र के कारण हमें नीचा दिखाते हैं और हमें आंटी कहते हैं। मुझे लगता है कि यह बहुत, बहुत अच्छा नहीं है।” सीमा ने कहा, “सीज़न एक की शूटिंग किए हुए छह साल हो चुके हैं, और हमने पिछले छह सालों में खुद को बूढ़ा होते देखा है।”

भावना पांडे, महीप कपूर, नीलम कोठारी सोनी और सीमा किरण सजदेह की फैबुलस लाइव्स वर्सेज बॉलीवुड वाइव्स सीजन 3 इसी महीने18 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी । इस सीरीज़ में रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी, फैशनिस्टा शालिनी पासी और कल्याणी साहा चावला भी हैं ।

सिनेमा वाले फिल्म और टेलीविजन प्रोडक्शंस एलएलपी और एक्रॉस मीडिया सॉल्यूशंस के सहयोग से बॉलीवुड हंगामा ओटीटी इंडिया फेस्ट और इंडिया एंटरटेनमेंट अवार्ड्स का आयोजन 3 और 4 अक्टूबर 2024 को ताज लैंड्स एंड, मुंबई में हो रहा है, टीवीएस जुपिटर द्वारा प्रस्तुत, फुजीफिल्म इंस्टाक्स, फीमा, कार्लो फ्रैटिनी द्वारा सह-संचालित, वाल्वोलिन द्वारा संचालित, डेटिंग पार्टनर आइल, स्टाइलिश टाइम पार्टनर हेलिओस, कम्फर्ट पार्टनर फ्रिडो, ग्रूमिंग पार्टनर इकोनिक, और लाहोरी जीरा एंड स्मूर, रेडियो पार्टनर रेडियो सिटी और सेलिब्रेशन पार्टनर हेनेकेन सिल्वर के साथ ।