KGF मेकर्स होम्बले फिल्म्स की नेक्स्ट फ़िल्म बघीरा का दमदार ट्रेलर फ़ाइनली रिलीज हो गया है । इस फ़िल्म में कन्नड़ स्टार श्रीमुरली ने लीड रोल ने निभाया है । जबरदस्त टीजर और फर्स्ट सॉन्ग ‘रुधिरा धारा’ के रिलीज के बाद, अब मेकर्स बघीरा के दमदार कन्नड़ ट्रेलर के साथ आ गए हैं ।

KGF मेकर्स होम्बले फिल्म्स की बघीरा में सुपरहीरो बने श्रीमुरली ; शानदार VFX, ख़तरनाक एक्शन के साथ रिलीज हुआ ट्रेलर

बघीरा का दमदार ट्रेलर हुआ रिलीज

बघीरा कन्नड़ ट्रेलर एक नए और रोमांचक एक्शन अनुभव का संकेत देता है। श्रीमुरली एक सुपरहीरो के रूप में नजर आ रहे हैं, और यह फिल्म एक हाई-ऑक्टेन एक्शन मूवी लगती है जो फिल्म इंडस्ट्री के स्टैंडर्ड को ऊंचा करेगी।

होम्बले फिल्म्स द्वारा निर्मित बघीरा का निर्देशन डॉ. सूरी ने किया है और प्रशांत नील ने इसे लिखा है। उम्मीद है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करेगी और इस साल की टॉप फिल्मों की लिस्ट में जगह बना पाएगी।

फैंस और क्रिटिक्स फिल्म की रिलीज के लिए उत्साहित हैं और उन्होंने हैलोवीन डे के लिए अपने कैलेंडर मार्क कर लिए हैं। अपने दिलचस्प प्लॉट और इंटेंस ड्रामा के साथ, बघीरा इस साल एक मस्ट वॉच फिल्म होने वाली है। फिल्म 31 अक्टूबर, 2024 को रिलीज होगी।

होम्बले फिल्म्स दर्शकों का दिल जीतना जारी रखे हुए है और उनके पास फिल्मों की दिलचस्प लाइनअप है, जिसमें कंतारा: चैप्टर 1, सलार: पार्ट 2 - शौर्यंगा पर्वम, और कई अन्य शामिल हैं।